वैभव सूर्यवंशी ने ज़िम्बाब्वे में जाते ही मचाया कोहराम, पहले टी20 में भारत ने ज़िम्बाब्वे को 7 विकेट से रौंदा...
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड में बल्ले से जादू नहीं दिखा पाने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने ज़िम्बाब्वे में जाकर धमाल मचा दिया है। वहां टी20 सीरीज के पहले ही मुकाबले में सूर्यवंशी का बल्ला चाबुक की तरह चला है और गेंदबाजों को निराशा के अलावा कुछ नहीं मिला।
अपने इंटरनेशनल करियर की पहली फिफ्टी जड़ते हुए सूर्यवंशी ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया। आज उनके चेहरे पर बिल्कुल दबाव नजर नहीं आया। सूर्यवंशी ने आते ही अपने बल्ले से तबाही शुरू कर दी और 18 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़कर आलोचना करने वालों और बच्चा कहने वालों को करारा जवाब दिया है।
अर्धशतक पूरा होने के बड़ा वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर नहीं रुके और अगली गेंद पर ही औत होकर चले गए। उन्होंने 19 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और इतने ही छक्के देखने को मिले। आउट होकर जाने से पहले वह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना गए।
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में फिफ्टी जड़ने वाले बल्लेबाज अब वैभव सूर्यवंशी बन गए हैं। उन्होंने 15 साल और 118 दिनों में यह कारनामा किया है। उनसे पहले यह कीर्तिमान जिब्राल्टर के लुईस ब्रूस के नाम था, उन्होंने 16 साल और 56 दिनों की उम्र में माल्टा के खिलाफ फिफ्टी जमाई थी।
ज़िम्बाब्वे ने की थी पहले बैटिंग
ज़िम्बाब्वे ने टॉस हारकर पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 125 रनों का स्कोर खड़ा किया था। भारत के लिए मयंक यादव और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट झटके। इसके बाद जवाबी पारी में खेलते हुए टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। भारतीय टीम के सुपर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा महज 8 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए।
टीम इंडिया सीरीज में आगे
पहला विकेट गिरने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी का मनोबल नहीं टुटा और एक आतिशी पारी खेलकर वह आउट हो गए। बाद में ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने तेजी से बैटिंग की। किशन 24 गेंदों का सामना कर 35 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। 13.2 ओवर में भारत ने 3 विकेट पर 126 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया, श्रेयस अय्यर ने नाबाद 28 और तिलक वर्मा ने नाबाद 6 रन बनाए। तीन मैचों की सीरीज में भारत अब 1-0 से आगे है।