33 साल की इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने पैसों के लिए खुद को बेचा, फिर शरीर पर लगे कीड़े, AIDS से हुई किसकी दर्दनाक मौत, जानें...
Tamil Actress Nisha Noor: तमिल सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस रह चुकीं निशा नूर, एक समय पर अपनी खूबसूरती और स्क्रीन प्रेजेंस को लेकर लोगों के दिलों में छाई रहती थीं। भले ही निशा कभी बड़ी स्टार या लीड हीरोइन नहीं बन पाईं लेकिन दर्शकों के बीच उनकी पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा थी। हालांकि इस शोहरत की चमक ज्यादा समय तक उनके साथ नहीं रही। फिल्मों में कम काम मिलने, पैसों की कमी और निजी संघर्षों ने उनकी जिंदगी को ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया था, जहां उन्हें गुमनामी, जानलेवा बीमारी और बेबसी का सामना करना पड़ा था।
तमिल एक्ट्रेस निशा नूर की दर्दनाक कहानी
एक्ट्रेस निशा नूर की दर्दनाक कहानी फिल्मी दुनिया की उस कड़वी सच्चाई को सामने लाती है, जहां सफलता और असफलता के बीच की दूरी कभी-कभी बेहद कम रह जाती है। निशा के पैरेंट्स अलग हो गए थे जिसके बाद इनकी परवरिश मां ने ही की थी।
निशा की खूबसूरती की दीवाने थे लोग
जानकारी के अनुसार निशा नूर का जन्म 18 सितंबर 1962 को तमिलनाडु के नागपट्टिनम के पास नागूर शहर में हुआ था। फिल्म में निशा का लीड रोल नहीं होता था लेकिन फिर भी इनकी खूबसूरती लोगों की नजर में चढ़ गई थी। निशा को लगातार फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। वह फिल्मों में कुछ छोटे लेकिन जरूरी किरदार निभाती थीं। निशा ने 1980 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'मंगला नायागी' से इंडस्ट्री में कदम रखा था।
1992 तक निशा नूर को काम मिलना बंद हो गया था
साल 1980 से एक्टिंग करियर शुरू कर साल 1995 तक निशा नूर ने करीब 12 तमिल और 5 मलयालम फिल्मों में काम किया था। कहा जाता है कि उस समय निशा नूर को एक झलक देखने वालों की भीड़ लगा करती थी लेकिन ये फेम ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सका। साल 1981 की फिल्म 'टिक टिक टिक' निशा नूर के करियर की पहली सुपरहिट फिल्म बनी थी। वहीं साल 1992 तक निशा नूर को काम मिलना लगभग बंद हो गया था।
पैसों के लिए खुद को बेच चुकी थीं निशा
-आपको बता दें कि निशा नूर को बचपन से ही एक्ट्रेस बनना था लेकिन उन्हें कहां पता था कि ग्लैमर वर्ल्ड की ये जिंदगी बद से बदतर होती चली गई। इंडस्ट्री में रहते हुए इन्होंने कास्टिंग काउच का दर्द झेला था। कॉम्प्रोमाइज न करने पर निशा को इंडस्ट्री में काम मिलना काफी कम हो गया था।
-काम मिलना बंद हुआ तो निशा नूर को पैसों की कमी हो गई। ऐसे में निशा ने खुद को प्रॉस्टीट्यूशन की राह पर खड़ा कर दिया। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि जब निशा को फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया तो पैसे कमाने के लिए इन्हें एक प्रोड्यूसर ने प्रॉस्टिट्यूशन में जाने की सलाह दी थी। निशा गुमनामी में रहते हुए एक प्रॉस्टिट्यूट बन चुकी थीं।
सड़कों पर भीख मांगने लगी थीं निशा
बताया जाता है कि फिल्मों से दूर होने के बाद निशा की जिंदगी इतनी दर्दनाक हो गई कि भीख मांगने तक की नौबत आ गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निशा नूर को आखिरी दिनों में अपने ही शहर में दरगाह के बाहर भीख मांगते हुए देखा गया था। कहा जाता है कि उनके शरीर में कीड़े पड़ चुके थे और वह एड्स का शिकार भी हो चुकी थीं।
निशा के शरीर पर लग गए थे कीड़े, AIDS से हुई थी मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2007 में तमिलनाडू के नागूर शहर के एक दरगाह से गुजरते हुए निशा के सौतेले भाई सहूर की नजर बाहर बैठी एक लावारिस महिला पर पड़ी। उस महिला के शरीर में फटे-पुराने कपड़े थे लेकिन चेहरा कुछ जाना-पहचाना लग रहा था। सहूर ने पास जाकर देखा, तो कंकाल सा शरीर देखकर हैरान रह गया और करीब गया तो देखा कि शरीर पर कीड़े रेंग रहे थे।
'मेरा MMS बना दिया', 48 साल की 'अंगूरी भाभी' का प्राइवेट वीडियो Leak? सरेआम हुई ऐसी बेइज्जती, मम्मी क्या कहेगी
शव लेने नहीं आया निशा का परिवार
इसके बाद निशा नूर को उसका सौतेला भाई NGO लेकर गया और वहां छोड़कर कभी वापस नहीं लौटा। NGO की मदद से निशा को नागापट्टिनम के जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उन्हें चेन्नई के एड्स सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया था। कुछ दिनों बाद ही निशा नूर की मौत की खबर मिली। कहा जाता है कि निशा के घरवाले उसका शव लेने तक नहीं पहुंचे थे। ऐसे में एनजीओ ने निशा का अंतिम संस्कार किया था।