वाराणसी में 3दिन पहले उद्घाटन हुई कपड़े की दुकान में आग लगने से लाखों रुपए का कपड़ा जलकर खाक, आज भोर में पता चला...
वाराणसी, न्यूज। बड़ागांव थाना क्षेत्र के साधोगंज बाजार में बीती रात एक कपड़े की दुकान में रखा लाखों रुपए मुल्य के कपडे जल कर राख हो गए। जानकारी के अनुसार लखापुर गांव निवासी राजकुमार पटेल की साधोगंज बाजार में किराए के मकान में न्यू पटेल होलसेल बाजार के नाम से एक दुकान है।
बताया जाता है कि, रोज की तरह मंगलवार को भी राजकुमार के पुत्र ने दुकान बन्द करने से पूर्व दुकान की सभी लाइट आफ कर दुकान बन्द कर अपने घर चले गए। वही बीती रात दुकान में आग कैसे लगी यह किसी को पता नहीं चला, आज भोर में जब टहलने वाले लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं निकलता देख इसकी सूचना राजकुमार को दिए।
सूचना मिलने पर दुकानदार दुकान खोल कर देखें तो अंदर दुकान में रखा कपड़े जलकर राख हो गए थे। वहीं आसपास के लोगों ने दुकान में सुलग रहे कपड़ों पर पानी फेंककर आग बुझाई जो कपड़े बचे थे वह भी धुआं लगने से खराब हो गया। दुकानदार के अनुसार आग लगने से लगभग एक लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
ग्रामीणों में चर्चा रहा कि रात में किसी ने जान बूझकर दुकान में शटर के नीचे से या उपर से आग लगायी है, उक्त दुकान का अभी तीन चार दिन पूर्व ही उदघाटन हुआ था। यदि दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा तो आग किसने लगाई इसका पता चला जाता। वही दुकान में आग लगने का सही कारण अभी तक ज्ञात नही हुआ है।