Headlines
Loading...
छात्रआंदोलन में 'मैंने एक शब्द भी नहीं कहा था', हिरासत में ली गईं धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान, बोलीं- मुझे 4-5 पुलिसकर्मियों ने पकड़ कर ...

छात्रआंदोलन में 'मैंने एक शब्द भी नहीं कहा था', हिरासत में ली गईं धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान, बोलीं- मुझे 4-5 पुलिसकर्मियों ने पकड़ कर ...

जंतर मंतर हंगामा : धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान को हाल ही में मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियोज को साझा किया जिसमें उन्होंने बताया कि वो दादर अपने दोस्तों के साथ नीट परीक्षा से जुड़े प्रोटेस्ट में भाग लेने के लिए आई थी, लेकिन उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आयशा खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस को पुलिस हिरासत में लेकर गाड़ी में ले जाता हुआ देखा जा सकता है। 

इस वीडियो में जोर जबरदस्ती के साथ पुलिसकर्मी आयशा खान को गाड़ी में चढ़ाते दिख रहे हैं। एक्ट्रेस उन्हें रोकती और खुद को बचाती दिखी लेकिन उनकी कोशिश नाकामयाब रही। इसके अलावा उन्होंने पुलिस स्टेशन में बैठे हुए भी एक वीडियो शूट किया और उसे साझा किया।

इंस्टाग्राम पर साझा की गई वीडियो में आयशा ने कहा- 'नीट छात्रों को अपना सपोर्ट दिखाने के लिए हम भी प्रोटेस्ट का हिस्सा बनना चाहते थे। हम कुछ नहीं बोला, कुछ नहीं किया लेकिन फिर भी पुलिस हमें ने हमें रोका और आकर बोला कि आप ये नहीं कर सकते हैं।''मैं अभी वर्ली पुलिस स्टेशन में हूं। मैं छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए वहां पहुंची थी। करीब 4 बजे दादर पहुंची और वहां खड़ी थी। तभी एक पुलिस अधिकारी ने आकर कहा कि यहां प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है। मैंने उनसे पूछा कि फिर हम अपनी बात रखने के लिए क्या कर सकते हैं? इसके बाद पुलिस ने मेरे भाई और दोस्तों को पकड़कर खींचना शुरू कर दिया और फिर हमें पुलिस वैन में बैठाकर यहां ले आई।'

एक्ट्रेस ने आगे कहा- पुलिस वालों ने उन्हें, उनके भाई और दोस्तों को पकड़कर खींचा। उन्होंने कहा कि वो पहले इस जगह नहीं आई थी इसलिए उन्हें नहीं पता था कि वो कहां जाएं, क्या करें। बाद में 4 से 5 महिला पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ा और गाड़ी में जाने के लिए कहा। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें कुछ जवाब नहीं दिया गया, ना कुछ बताया गया बस पकड़कर ले आए।

आयशा ने कहा कि 'मैंने बहुत कोशिश की, हिम्मत लगाई लेकिन मैं हार गई। हम पूरे रास्ते उनसे पूछते रहे कि हम लोगों ने क्या किया हैं लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। हमे दादर से दूर वर्ली पुलिस स्टेशन में लेकर आए हैं और यहां के पुलिस वाले काफी अच्छे हैं और उन्होंने हमारे साथ काफी कॉपरेट किया। लेकिन हमें जो लोग वहां से लेकर आए, उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।'

आयशा खान की एक और वीडियो वायरल हो रही है जिसमें उन्हें फोर्स के साथ पुलिस की गाड़ी में धकेला जा रहा है और एक्ट्रेस लगातार उसमें जाने से खुद को रोकने की कोशिश कर रही हैं। उस वीडियो में पीछे सभी ये बोलते हुए सुनाई दे रहे है कि हम लोगों ने कुछ नही किया लेकिन इसके बावजूद पुलिसकर्मी अपने काम को जारी रखते हैं और उनकी बात को अनसुना कर देते हैं।