Headlines
Loading...
धमाल 4 से लेकर I, Nobody तक, इस हफ्ते में एक ही दिन रिलीज होगी 6 फिल्में, अजय देवगन को मिलेगा कड़ी टक्कर...

धमाल 4 से लेकर I, Nobody तक, इस हफ्ते में एक ही दिन रिलीज होगी 6 फिल्में, अजय देवगन को मिलेगा कड़ी टक्कर...

Movies Releasing This Week: सिनेमा प्रेमियों के लिए आने वाला हफ्ता काफी शानदार रहने वाला है. कॉमेडी, एक्शन, रोमांस और थ्रिलर से भरपूर फिल्में इस हफ्ते सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं.बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ की फिल्में भी बड़े पर्दे पर रिलीज होंगी. अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' से लेकर पृथ्वीराज सुकुमारन की दमदार थ्रिलर 'I, Nobody' तक, दर्शकों को हर जॉनर का मनोरंजन मिलने वाला है. अगर आप भी इस वीकेंड थिएटर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले यहां पूरी रिलीज लिस्ट जरूर देख लें।

Dhamaal 4 रिलीज डेट: 10 जुलाई

अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी स्टारर 'धमाल 4' इस हफ्ते की सबसे चर्चित रिलीज मानी जा रही है. फिल्म में एक बार फिर पुराने अंदाज में कॉमेडी, गड़बड़ियां और खजाने की तलाश देखने को मिलेगी. फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों की तरह इस बार भी अजीबोगरीब परिस्थितियों में फंसे किरदार दर्शकों को खूब हंसाने वाले हैं।

I, Nobody रिलीज डेट: 10 जुलाई

मलयालम स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'I, Nobody' एक इंटेंस एक्शन-थ्रिलर है. कहानी एक ऐसे साधारण इंसान की है जो अचानक एक बड़े अपराध के बीच फंस जाता है. सिस्टम उसे अपराधी मान लेता है और फिर शुरू होती है उसके बचने की जंग।

Lenin रिलीज डेट: 10 जुलाई

अखिल अक्किनेनी और भाग्यश्री बोरसे स्टारर 'लेनिन' भी इस हफ्ते थिएटर में रिलीज होगी. फिल्म परिवार के अंदर के संघर्ष, सत्ता की लड़ाई और टूटते रिश्तों पर आधारित है।

Idhayam Murali रिलीज डेट: 10 जुलाई

तमिल फिल्म 'इधायम मुरली' में अथर्वा मुरली, प्रीति मुखुंधन, कायाडू लोहार और फहाद फासिल अहम किरदारों में नजर आएंगे. फिल्म को आकाश बास्करन ने लिखा और निर्देशित किया है. इमोशनल ड्रामा और रिश्तों की कहानी पर आधारित यह फिल्म युवाओं को पसंद आ सकती है।

Love Oh Love रिलीज डेट: 10 जुलाई

पविश नारायण और नागा दुर्गा की फिल्म 'लव ओह लव' एक रोमांटिक ड्रामा है. कहानी ऐसे कपल की है जहां लड़के की नौकरी छूटने और कर्ज में डूबने के बाद रिश्ते की जिम्मेदारी लड़की संभालती है. फिल्म मॉडर्न रिलेशनशिप और जिम्मेदारियों को अलग नजरिए से दिखाने की कोशिश करती है।

Uttejana: The Fire रिलीज डेट: 10 जुलाई

तरुण खन्ना और उर्वशी चौधरी स्टारर 'उत्तेजना: द फायर' प्यार, ग्लैमर और अंडरवर्ल्ड की दुनिया को दिखाती है. कहानी एक एक्ट्रेस और स्ट्रगल कर रहे एक्टर की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां प्यार धीरे-धीरे खतरे में बदलने लगता है. फिल्म में सस्पेंस और इमोशनल ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।