Headlines
Loading...
चोलापुर के रौनकलां और रौनाखुर्द में 28जुलाई लगेगा विशाल नेत्र परीक्षण शिविर: 40+आयु वर्ग के लिए निःशुल्क दवा, चश्मा और मोतियाबिंद ऑपरेशन की होगी सुविधा...

चोलापुर के रौनकलां और रौनाखुर्द में 28जुलाई लगेगा विशाल नेत्र परीक्षण शिविर: 40+आयु वर्ग के लिए निःशुल्क दवा, चश्मा और मोतियाबिंद ऑपरेशन की होगी सुविधा...


चोलापुर (वाराणसी)"स्वस्थ दृष्टि, समृद्ध काशी" अभियान के तहत 28 जुलाई 2026 को चोलापुर क्षेत्र के रौनकलां और रौनाखुर्द के पंचायत भवनों में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सद्गुरु सेवा संघ के अंतर्गत सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, जानकीकुंड-चित्रकूट के सौजन्य से आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।

रौनाकलां पंचायत भवन में डॉ. सचिन गौतम, राकेश कुमार, कुंभकरण, विपिन परौहा व प्रशांत की टीम और रौनाखुर्द पंचायत भवन में प्रातः 7:30 बजे से (सामान्य समय प्रातः 9:00 से दोपहर 1:00 बजे तक) डॉ. कमल यादव, आनंद कुमार, अजीत कुमार व रज्जन की टीम सेवाएं देगी, जबकि कार्यक्रम के प्रबंधन में पदाधिकारी जगदेव त्रिपाठी और सत्यम सिंह, विजय कुमार द्विवेदी मुख्य भूमिका निभाएंगे।

शिविर में 40 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों की आंखों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां और चश्मे प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही, जांच के दौरान जिन मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि होगी, उन्हें उसी दिन बस द्वारा चित्रकूट (सतना, म.प्र.) ले जाकर उनका निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा और ऑपरेशन के एक महीने बाद फॉलो-अप जांच के साथ पुनः निःशुल्क चश्मा दिया जाएगा। 

आयोजकों ने मोतियाबिंद के मरीजों से अपील की है कि वे शिविर में आते समय अपनी पहचान के लिए आधार कार्ड की फोटोकॉपी और स्वयं या परिवार के किसी सदस्य का चालू मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से साथ लाएं। क्षेत्र के सभी निवासियों से इस निःशुल्क नेत्र शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने का अनुरोध किया गया है।