Headlines
Loading...
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने लोगों को हंसने पर किया मजबूर, 5 दिन में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले; विदेशों में भी बज रहा डंका...

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने लोगों को हंसने पर किया मजबूर, 5 दिन में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले; विदेशों में भी बज रहा डंका...

Welcome To The Jungle Collection: अक्षय कुमार की नई कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर धूम मचा रही है। अहमद खान के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म ऑडियंस कोबेहद पसंद आ रही है और इसे देखने के लिए थिएटर्स में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। फिल्म की मजेदार कहानी और जबरदस्त कॉमेडी लोगों को हंसने पर मजबूर कर रही है। जो भी सिनेमाघर जा रहा है, वो ठहाके लगाए बिना नहीं रह पा रहा है। पहले ही दिन से इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।

अगर आप भी हंसने-हंसाने का शौक रखते हैं, तो ये फिल्म आपके लिए एक बेहतरीन एंटरटेनमेंट साबित हो सकती है. ये फिल्म न सिर्फ ऑडियंस का एंटरटेनमेंट कर रही है, बल्कि सिनेमाघरों में रौनक भी वापस ले आई है. वीकेंड पर तो फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की ही थी, लेकिन अब वर्किंग डेज यानी सोमवार और मंगलवार को भी इसका जलवा बरकरार है. सोशल मीडिया से लेकर हर जगह इस फिल्म की तारीफ हो रही है. ऑडियंस के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी फिल्म को अच्छे रिव्यूज दिए हैं, जिसका फिल्म को काफी फायदा मिला।

कमाई का लेखा-जोखा

करीब 200 करोड़ रुपये के बड़े बजट से बनी इस फिल्म के लिए मंगलवार का दिन बेहद शानदार रहा. रिलीज के पांचवें दिन यानी वीकेंड खत्म होने के बाद भी फिल्म की कमाई में कोई बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिली है. सिनेमाघरों में ऑडियंस की भारी भीड़ बनी हुई है. सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस कॉमेडी फिल्म ने मंगलवार को वर्किंग डे होने के बावजूद 7 करोड़ रुपये से ज्यादा का बेहतरीन बिजनेस किया है. फिल्म के इस दमदार कलेक्शन ने हर किसी को हैरान कर दिया है। वीकडेज में भी इसे मजबूत पकड़ माना जा रहा है।

पहले हफ्ते में कमा लेगी 100 करोड़

साथ ही क्रिटिक्स का मानना है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक टिकने वाली है. फिल्म जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उसे देखकर लग रहा है कि ये अपने पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी. अब तक इस फिल्म का टोटल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 81.50 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है. सिनेमाघरों में चल रही इस तगड़ी कमाई से साफ है कि आम जनता ने फिल्म को पूरी तरह से अपना लिया है और इसे भरपूर प्यार दे रही है. फिल्म की इस कामयाबी के पीछे इसकी बड़ी और दमदार स्टारकास्ट का बड़ा हाथ है।

फिल्म में नजर आ रहे 34 कलाकार

इस मूवी में अक्षय कुमार के साथ हिंदी सिनेमा के 34 और मशहूर कलाकार नजर आ रहे हैं, जिनमें अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिज, आफताब शिवदासानी, रवीना टंडन और जैकी श्रॉफ जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं. इन सभी कलाकारों की कॉमेडी टाइमिंग लोगों को खूब पसंद आ रही है. अगर कहानी की बात करें, तो ये एक एक्शन-कॉमेडी एडवेंचर फिल्म है. कहानी कुछ ऐसे किरदारों के इर्द-गिर्द बुनी गई है जो एक जरूरी मिशन के दौरान एक बेहद खतरनाक जंगल में फंस जाते हैं।