Headlines
Loading...
वाराणसी: दालमंडी में करीमुल्लाह बेग मस्जिद के साथ 5 मस्जिदों को ढहाया जा रहा, मकानों पर भी चल रहे हैं हथौड़े, भारी फोर्स तैनात...

वाराणसी: दालमंडी में करीमुल्लाह बेग मस्जिद के साथ 5 मस्जिदों को ढहाया जा रहा, मकानों पर भी चल रहे हैं हथौड़े, भारी फोर्स तैनात...

Dalmandi Demolition Drive: वाराणसी के दालमंडी में आज बुधवार सुबह में एक बार फिर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है. एक साथ कई मस्जिदों को गिराने का काम शुरू हुआ है। 

पीडब्ल्यूडी (PWD), नगर निगम और वाराणसी विकास प्राधिकारण (VDA) की देखरेख में मिर्जा करीमुल्लाह बेग मस्जिद यानी अली बेग मस्जिद के साथ अन्य चार मस्जिदों को भी गिराया जा रहा है।

किसी भी संभावित अशांति से निपटने के लिए दालमंडी के दोनों सिरों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं।

दालमंडी में मस्जिद के मुतवल्ली खुद मस्जिद के हिस्से को ढहा रहे हैं. ⁠मस्जिदों के साथ बाकी बने मकानों पर ⁠ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है।

सड़क चौड़ीकरण के लिए चल रही कारवाई का वीडियो X पर देखें...
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

वाराणसी के दालमंडी सड़क चौड़ीकरण परियोजना प्रशासन लगातार काम कर रहा है, जिसको लेकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी जारी है. दालमंडी में कुल छह मस्जिदों को ढहाया जाना है. इलाके में लगभग 150 मकानों को पहले ही गिराया जा चुका है.

इलाके में ध्वस्तीकरण का काम अंतिम चरण में है. दालमंडी रोड पर प्रस्तावित सड़क का स्वरूप स्पष्ट दिखाई देने लगा है. वर्षों से भीड़भाड़ और जाम की समस्या से जूझ रहे इस क्षेत्र को नई सड़क से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

NOTE: ये खबर अपडेट की जा रही है...।