Headlines
Loading...
बिहार, भभुआ : पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को मारी गोली, देर से खाना मिलना विवाद की जड़, परिजनों को पुलिस ने सौंपी लाश

बिहार, भभुआ : पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को मारी गोली, देर से खाना मिलना विवाद की जड़, परिजनों को पुलिस ने सौंपी लाश

भभुआ क्राइम न्यूज। पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को मारी गोली गंभीर हालत में इलाज के लिए वाराणसी के अस्पताल में कराया गया है भर्ती, खाना को लेकर दंपती में उत्पन्न हुआ था विवाद, खून से लाल दिखा आंगन अधौरा थाना क्षेत्र के बघौता गांव में देर शाम हुई घटना, पुलिसिया जांच शुरू...।

अधौरा (कैमूर)। कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र के बघौता गांव में बुधवार की देर शाम एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को गोली मार हत्या कर दी। पत्नी को मौत की नींद सुलाने के बाद खुद को गोली मार ली। मृतका 36 वर्षीया रीना देवी अधौरा थाना क्षेत्र के बघौता गांव निवासी जयहिन्द सिंह की पत्नी थी। पति की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजन वाराणसी के अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज करा रहे हैं। घटना के पीछे खाना पकाने का विवाद कारण बताया जा रहा है। 

ग्रामीण सूत्र का कहना था कि दंपती के बीच एक सप्ताह से विवाद चल रहा था। लेकिन, बुधवार को यह विवाद गहरा गया और पति ने रीना के दोनों हाथ में गोली मार दी, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुन ग्रामीणों की भीड़ जुटने से पहले जयहिन्द में भी खुद को गोली मार ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस जाँच

परिजन दोनों को लेकर अधौरा पीएचसी पहुंचे। चिकित्सक ने दोनों की स्वास्थ्य जांच कर रीना को मृत घोषित कर दिया, जबकि जयहिन्द का प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर वाराणसी चले गए। मृतका के पुत्र अजीत कुमार सिंह ने मां को गोली मार हत्या करने का आरोप अपने पिता पर लगाया है। उसने बताया कि खाना पकाने को लेकर दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हुआ था। 

थानाध्यक्ष अतवेंद्र कुमार ने बताया कि वह बघौता गए थे। मृतका की लाश आंगन में पड़ी थी। शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा किया और अंत्यपरीक्षण कराने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दिया। आज गुरुवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।