Headlines
Loading...
मानसून ने तोड़ी उदासी तो फुहारों से भीगी काशी, रह-रहकर हो रही आज के बरसात ने ग‍िराया पारा तो..मौसम व‍िभाग ने जारी क‍िया अलर्ट...

मानसून ने तोड़ी उदासी तो फुहारों से भीगी काशी, रह-रहकर हो रही आज के बरसात ने ग‍िराया पारा तो..मौसम व‍िभाग ने जारी क‍िया अलर्ट...

वाराणसी, न्यूज। पूर्वांचल सहित वाराणसी में मौसम का रुख लगातार बदलाव की ओर बना होने के साथ ही वाराणसी में मानसूनी सक्र‍ियता का दौर लोगों को साफ नजर आ रहा है। मानसूनी सक्र‍ियता का दौर लोगों को लगातार राहत दे रहा है। मौसम व‍िभाग की ओर से इस पूरे सप्‍ताह बादलों की आवाजाही का रुख बने रहने का अनुमान जातया गया है। जबक‍ि सुबह से लेकर दोपहर तक आसमान बादलों की कैद में रहा तो कई क्षेत्रों में बार‍िश और बूंदों की फुहार ने लोगों को गर्मी से राहत दी है।

मंगलवार की सुबह बादलों की आहट के बीच हुई और सुबह उजाला फैलने के साथ ही बादलों का साया आसमान में पूरी तरह से काब‍िज होने लगा। द‍िन चढ़ने के साथ ही ठंडी पुरवा हवाओं का जोर रहा और धीरे धीरे बार‍िश की फुहारों से समूची काशी सह‍ित पूर्वांचल के अन्‍य पड़ोसी ज‍िले भी भींग गए। लगातार दो घंटों तक रह रह कर हो रही बूंदाबांदी से गर्मी से राहत म‍िली तो वाराणसी में मानसूनी अहसास ने लोगों को पर्याप्‍त राहत दी है।

मौसम व‍िभाग ने लगातार पूरे सप्‍ताह का आंकड़ा जारी कर बार‍िश का दौर आगे भी जारी रहने का अनुमान जताया है। 

मौसम व‍िभाग के बाबतपुर और बीएचयू के दोनों ही केंद्रों ने आर्द्रता 90 फीसद से अध‍िक रहने और लगातार बादलों की आवाजाही का रुख बने रहने का अनुमान जारी कर मानसूनी सक्र‍ियता का संकेत द‍िया है। मौसम वि‍भाग की ओर से जारी र‍िपोर्ट के अनुसार इस पूरे सप्‍ताह बादलों की आवाजाही का रुख बना रहेगा और लोकल हीट‍िंंग का असर होने पर बादल बूंदाबांदी भी कराएंगे।

बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 35.0°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 0.1 ड‍िग्री अध‍िक रहा। न्‍यूनतम तापमान 25.2°C दर्ज कि‍या गया जो सामान्‍य से 1.7 ड‍िग्री कम रहा। आर्द्रता न्‍यूनतम 66% और अध‍िकतम 94% दर्ज की गई। आर्द्रता में इजाफा होने के साथ ही बार‍ि‍श का अनवरत दौर जारी है। मौसम व‍िभाग के अनुमानों के अनुसार इस पूरे सप्‍ता‍ह बादलों की आवाजाही का दौर जारी रहेगा।