Headlines
Loading...
आईसीसी ने सौरव गांगुली और अंजुम चोपड़ा को दिया बड़ा सम्मान, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का भी आया नाम, जय शाह ने दी बधाई...

आईसीसी ने सौरव गांगुली और अंजुम चोपड़ा को दिया बड़ा सम्मान, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का भी आया नाम, जय शाह ने दी बधाई...

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेशनल किक्रेक काउंसिल (आईसीसी) ने भारतीय क्रिकेट टीम को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले दो कप्तानों को खास सम्मान दिया है। आईसीसी ने सौरव गांगुली और पूर्व महिला क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा को अपने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है। इसमें इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का नाम भी शामिल है। तीनों को शनिवार को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में जगह मिली है। क्रिकेट की दुनिया में विशेष योगदान देने और उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों को ये सम्मान दिया जाता है।

जय शाह ने किया स्वागत

आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने इन तीनों की जमकर तारीफ की और सभी का खास लिस्ट में शामिल होने पर स्वागत किया। जय शाह ने कहा, "आईसीसी हॉल ऑफ फेम में हाल ही में शामिल हुए दिग्गजों का मैं स्वागत करता हूं। ये निजी तौर पर की गईं उन उपलब्धियों का सम्मान है जिन्होंने क्रिकेट में अपना खास योगदान दिया।"

गांगुली को भारत के उस कप्तान के तौर पर याद किया जाता है जिसने भारतीय क्रिकट की तस्वीर को बदल दिया और उसे नए आयाम दिए। उनकी कप्तानी में भारत ने कई ऐसे युवा देखे जो आगे जाकर महान खिलाड़ी बने फिर चाहे वो युवराज सिंह हों या वीरेंद्र सहवगा। 

वहीं अंजुम को महिला क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए जाना जाता है। वह उन खिलाड़ियों में शामिल है जब भारत में महिला क्रिकेट को ज्यादा तवज्जो नहीं दी जाती थी, लेकिन अंजुम जैसी खिलाड़ियों ने उसे पहचान दिलाई। दोनों ही खिलाड़ियों ने आईसीसी का शुक्रिया कहा है।

पीटरसन भी हुए शामिल

इंग्लैंड क्रिकेट में विवादित खिलाड़ी के तौर पर पहचान बनाने वाले पूर्व कप्तान पीटरसन भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। पीटरसन ने इंग्लैंड के लिए 13, 797 रन बनाए हैं। पीटरसने भी इस सम्मान के लिए आईसीसी को शुक्रिया कहा है।