Headlines
Loading...
मा० राज्यपाल महोदया, उ०प्र० कमिश्नरेट काशी  आगमन/भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन डिटेल में.. पढ़ें...

मा० राज्यपाल महोदया, उ०प्र० कमिश्नरेट काशी आगमन/भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन डिटेल में.. पढ़ें...


वाराणसी न्यूज। यातायात डायवर्जन डिटेल 

यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।
"सड़क सुरक्षा - जीवन रक्षा"

मा० राज्यपाल आनंदी बेन पटेल महोदया, उ०प्र० के कमिश्नरेट वाराणसी आगमन /भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुगम यातायात व्यवस्था तथा आम जनमानस की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु, दिनांक 27.07.2026 से 29.07.2026 तक यातायात रोक एवं डायवर्जन लागू किए जाने के संबंध में निम्नलिखित एडवाइजरी जारी की जाती है-

आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन व्यवस्था-

1. बाबतपुर पुलिस चौकी तिराहा से बी०वी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को बाबतपुर ओवरब्रिज/ पिण्डरा कट की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा।

2. बाबतपुर ओवरब्रिज के ऊपर वी०वी०आई०पी० के आगमन प्रस्थान के किसी भी प्रकार के वाहन का संचालन नहीं होगा।

3. हरहुआ रिंग रोड ओवरब्रिज के ऊपर वी०बी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के किसी भी प्रकार के वाहन का संचालन नहीं होगा।

4. तरना ओवरब्रिज के ऊपर वी०वी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के किसी भी प्रकार के वाहन का संचालन नहीं होगा।

5. गिलट बाजार तिराहा से बी०वी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय से किसी भी प्रकार के वाहन को भोजूबीर तिराहा तरना की तरफ नही जाने दिया जायेगा, इन वाहनों को सेन्ट्रल जेल रोडा/शिवपुर बाजार की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा, जो सेन्ट्रल जेल रोड शिवपुर बाजार होकर अपने गन्तव्य को जायेगें।

6. भोजूबीर तिराहा से वी०वी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को सर्किट हाउस/गिलट बाजार पुलिस चौकी की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन वाहनों को अर्दली बाजार की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा, जो पुलिस लाइन चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जायेगें। 

7. गोलघर कचहरी से वी०वी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को सर्किट हाउस की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन वाहनों को अम्बेडकर चौराहा/अर्दली बाजार की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा, जो अम्बेडकर चौराहा/अर्दली बाजार होकर अपने गन्तव्य को जायेगें।

8. जे०पी० मेहता तिराहा से वी०वी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के बाहन को दैत्रावीर, भोजूबीर तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन वाहनों को सेन्ट्रल जेल रोड की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा, जो सेन्ट्रल जेल, शिवपुर होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।

9. पुलिस लाइन चौराहा से वी०वी०आई०पी० के आगमन प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को गोलघर कचहरी चौराहा/ताड़ीखाना तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन्हे पाण्डेयपुर चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।

10. ताड़ीखाना तिराहा से बी०बी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के बाहन को पुलिस लाइन चौराहा चौकाघाट चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन्हे पाण्डेयपुर चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।

11. चौकाघाट चौराहा से वी०बी०आई०पी० के आगमन प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को पुलिस लाइन चौराहा । तेलियाबाग तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन्हे अन्ध्रापुल चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।

12. तेलियाबाग तिराहा से वी०बी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को चौकाघाट चौराहा मरीमाई तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन्हे अमर उजाला तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।

13. मरीमाई तिराहा से वी०वी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को मलदहिया चौराहा । तेलियाबाग तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन्हे अन्ध्रापुल चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।

14. अमर उजाला तिराहा से बी०वी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को तेलियाबाग तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन्हे लकड़ीमण्डी तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।

15. मलदहिया चौराहा से वी०वी०आई०पी० के आगमन प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को मरीमाई तिराहा / साजन तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन्हे इंग्लिशिया लाइन तिराहा। लहुराबीर चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।

16. इंग्लिशिया लाइन तिराहा से बी०वी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को मलदहिया चौराहा / साजन तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन्हें धर्मशाला तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।

17. साजन तिराहा से बी०बी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को मलदहिया चौराहा सिगरा तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन्हें इंग्लिशिया लाइन तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।

18. भारत सेवा आश्रम तिराहा से वी०वी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को सिगरा स्टेडियम गेट नं-02/साजन तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन्हे सिगरा चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।

19. सिगरा स्टेडियम गेट नं0-02 तिराहा से वी०वी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को भारत सेवा आश्रम तिराहा / रूद्राक्ष कन्वेशन सेण्टर की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा।

20. सीआरपीएफ आफिसर्स मेस तिराहा से बी०वी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को रूद्राक्ष कन्वेशन सेण्टर की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा।

21. सिगरा पेट्रोल पम्प तिराहा से वी०बी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को रुद्राक्ष कन्वेशन सेण्टर की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा।

22. लकड़ीमण्डी तिराहा से बी०बी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को गोलगड्‌डा तिराहा की तरफ नही जाने दिया जायेगा, इन्हे अमर उजाला तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।

23. गोलगड्‌डा तिराहा से वी०वी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को राजघाट। लकड़ीमण्डी तिराहा की तरफ नही जाने दिया जायेगा, इन्हे अमर उजाला तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।

24. राजघाट पुल तिराहा से वी०वी०आई०पी० के आगमन प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को राजघाट पुल / भदऊ चुंगी तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन्हे अमर उजाला तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।

25. सूजाबाद पुलिस चौकी से वी०वी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के 03 घण्टे पूर्व समस्त मालवाहक वाहनों का संचालन बन्द रहेगा।

26. पडाव चौराहा से वी०वी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को राजघाट पुल/पीएसी तिराहा, रामनगर की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा।

27. पीएसी तिराहा से वी०वी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को रामनगर चौराहा। पड़ाव चौराहा की तरफ नही जाने दिया जायेगा।

28. रामनगर चौराहा से वी०बी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को टेंगरा मोड़। पीएसी तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन्हे पंचवटी शास्त्री चौक की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।

29. टेंगरा मोड़ से बी०वी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को रामनगर चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन्हे डाफी की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।

30. आशियाना चौराहा से बी०बी०आई०पी० के आगमन प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को मिण्ट हाउस तिराहा। अम्बेडकर चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन्हें जे०एच०वी० मॉल तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।

31. मिण्ट हाउस तिराहा से वी०वी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को इण्डिया होटल चौराहा की तरफ नही जाने दिया जायेगा, इन्हे नदेसर तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।

32. इण्डिया होटल चौराहा से वी०वी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को कैण्ट रेलवे स्टेशन/ मिण्ट हाउस तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा।

33. नदेसर तिराहा से वी०वी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को इण्डिया होटल चौराहा । मिण्ट हाउस तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा।

अतः सर्व सम्बन्धित से यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी की विनम्र अपील है कि उपरोक्तानुसार प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए वैकल्पिक मागों का प्रयोग करें एवं अत्यंत आवश्यकता की दशा में ही वाहन एवं अतिरिक्त समय लेकर वीवीआईपी मार्ग में निकलें। उपरोक्त कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने में यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी को सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें।

ट्रैफिक कंट्रोल रूम +917839856994

अपर पुलिस उपायुक्त यातायत कमिश्नरेट वाराणसी।

ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर +917317202020