Headlines
Loading...
देश-प्रदेश के नेतृत्वकर्ताओं की सद्बुद्धि के लिए कांग्रेसियों ने वाराणसी में मंगलवार को हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया...

देश-प्रदेश के नेतृत्वकर्ताओं की सद्बुद्धि के लिए कांग्रेसियों ने वाराणसी में मंगलवार को हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया...

वाराणसी, न्यूज। देश-प्रदेश के नेतृत्वकर्ताओं की सद्बुद्धि के लिए कांग्रेसियों ने मंगलवार को हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। उन्होंने सत्य, न्याय और धर्म की रक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। और मांग की कि, चढ़ावा चोरी में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। 

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज की उन्होंने निंदा की। और कहा कि नीट पेपर लीक के खिलाफ अहिंसक आंदोलन को कुचलना अलोकतांत्रिक है। वाराणसी में हरिश्चंद्र महाविद्यालय (मैदागिन) के सामने हनुमान मंदिर में कांग्रेसियों के द्वितीय चरण के सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ को महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने राजनीति से इतर बताया, वह कहा कि इसका कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है।

कार्यक्रम के संयोजक कालभैरव ब्लॉक अध्यक्ष आनंद चौबे, महानगर उपाध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्त, सचिव अनिल पटेल और अनिल केशरी सहित कई कार्यकर्ताओं ने प्रभु हनुमान का पूजन-अर्चन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी लोगों की आस्था से खिलवाड़ है। उन्होंने भ्रष्टाचार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। और कहा कि उन्हें किसी कीमत पर राजनीतिक संरक्षण नहीं मिलना चाहिए।

वहीं वाराणसी महानगर अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस हमेशा युवाओं और छात्रों के साथ खड़ी है। उनके अधिकारों की रक्षा के लिए वह हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी। इस दौरान डॉ. राजेश गुप्त, सतनाम सिंह, मनीष मोरोलिया, संतोष चौरसिया, नरसिंह दास वर्मा, हसन मेहंदी कब्बन, आकाश त्रिपाठी, अनिल पटेल, अनिल केशरी, गोपाल चौबे, मनोज उपाध्याय, संजय यादव, चंद्रिका प्रसाद, अरविंद सेठ, रामजी गुप्त, मिथुन सरकार, विजय देवल, विशाल तिवारी, रामलखन साहनी रहे।