वाराणसी : आने वाला समय भारत व उत्तर भारत का है...गांवों का सर्वांगीण विकास हो यही हमारा लक्ष्य है: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य...
वाराणसी, न्यूज। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पंच सम्मेलन में कहा कि आने वाला समय भारत का है तथा उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत का है। उन्होंने कहा विकसित भारत जी राम जी कानून को बनाने के लिए जब संसद में प्रस्ताव रखा गया तो विपक्ष ने विरोध जरूर किया लेकिन जब उन्होंने इसके उद्देश्यों को जान लिया तब उन्होंने सांकेतिक विरोध किया। ग्रामीणों के स्वरूप को बदलने में मनरेगा में केवल पैसे की बंदरबांट थी लेकिन वर्तमान योजना में ग्रामों के बुनियादी विकास समेत विकसित पंचायत पर कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि गांवों का सर्वांगीण विकास हो यही हमारा लक्ष्य है।
पंच सम्मेलन का उद्देश्य
डिप्टी सीएमgurुवार को रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर सिगरा में ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार तथा ग्राम्य विकास विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से विकसित भारत जी राम जी अधिनियम 2025 के तहत आयोजित पंच सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार तथा झारखंड के 500 से ज्यादा प्रधान शामिल थे। उन्होंने आगे कहा कि इस योजना में दवाई, कमाई तथा पढ़ाई की भविष्य की चिंताओं को सम्मिलित किया गया है। पीएम गतिशक्ति को शामिल करते हुए कार्यों के डुप्लीकेसी को रोका गया है। प्रधानमंत्री ने अपने प्रयासों से 25 करोड़ से ज्यादे लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया।
उत्तर प्रदेश का विकास
विकसित भारत तभी संभव है जब विकसित उत्तर प्रदेश विकसित होगा
उन्होंने पिछली सरकारों के बिना लक्ष्य के विजन को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जितने पीएम आवास वर्तमान सरकार में बने उतने आज तक पिछली सरकारों में कभी नहीं बने। आज भूखे पेट कोई नहीं सोता सभी को अन्न योजना से लाभान्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत तभी संभव है जब विकसित उत्तर प्रदेश विकसित होगा। आज गुंडे उत्तर प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं। आज देश नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है, गरीबों के अन्याय को रोका गया। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने को भी उन्होंने सरकार की उपलब्धियों में रेखांकित किया।
अब रोजगार की 100 दिन की गारंटी को बढ़ाकर 125 दिन किया गया
आयुक्त ग्राम्य विकास जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि एक जुलाई 2026 को लागू किए गए कानून के तहत प्रथम पंच सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत पंचायत अध्यक्षों से सीधे वार्ता की जाएगी। उन्होंने बताया अब रोजगार की 100 दिन की गारंटी को बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है जिसके तहत बुनियादी रोजगार को भी इसमें सम्मिलित किया गया है। संयुक्त सचिव, ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार रोहिणी आरजी ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी अधिनियम एक जुलाई से देश के 2.8 लाख ग्रामों में एक साथ लागू किया गया जिसमें ये प्रावधान किया गया कि श्रमिकों को एक दिन भी बिना रोजगार के न बैठना पड़े, इसकी व्यवस्था इसमें की गई है। आगे जाकर पंचायत की यह जिम्मेदारी है कि हम पंचायत को विकसित बनाने के प्रावधान बनाएं। उन्होंने बताया कि पिछले दो सप्ताह में दो करोड़ से ज्यादे रोजगार सृजित किए गए हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सरकार के एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, सदस्य विधान परिषद राय धर्मेंद्र सिंह, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, त्रिभुवन राम, डीएम सत्येंद्र कुमार, सीडीओ प्रखर कुमार, डीसी एनआरएलएम पवन सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा भारी संख्या में पंचायत प्रमुख शामिल रहे।