Headlines
Loading...
वाराणसी और बलिया में मिले कोरोना वायरस के दो मरीज, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट...

वाराणसी और बलिया में मिले कोरोना वायरस के दो मरीज, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट...

वाराणसी, न्यूज। कोरोना संक्रमण के दो मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। वाराणसी में सांस लेने में तकलीफ होने पर बीएचयू पहुंचे 27 वर्षीय युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति अब सामान्य है। 

वहीं, बलिया के सहतवार की 32 वर्षीय महिला की जांच रिपोर्ट 

एसजीपीजीआई लखनऊ में 14 जुलाई को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद सीएचसी रेवती की टीम ने उसके घर पहुंचकर कांटैक्ट ट्रेसिंग की। परिवार के चार सदस्यों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। महिला की हालत सामान्य है और उपचार के बाद वह स्वस्थ हो चुकी हैं। 

बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने बताया कि संक्रमण या टीकाकरण के कारण अधिकांश लोगों में एंटीबाडी विकसित हो चुकी है, इसलिए अब अधिकतर मामलों में बीमारी गंभीर नहीं हो रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घबराने के बजाय बुखार, खांसी, गले में खराश या सांस लेने में दिक्कत होने पर तुरंत जांच कराने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।