Headlines
Loading...
वाराणसी के पीलीकोठी स्थित हैंडलूम शोरूम में पहुंचे पत्नी संग अभिनेता बोमन ईरानी ने खरीदी बनारसी साड़ियाँ...

वाराणसी के पीलीकोठी स्थित हैंडलूम शोरूम में पहुंचे पत्नी संग अभिनेता बोमन ईरानी ने खरीदी बनारसी साड़ियाँ...

वाराणसी, न्यूज 10 जुलाई। शहर के यमुना पीलीकोठी रोड स्थित एम बाजार के पास खुले नए हैंडलूम शोरूम में शुक्रवार को बालीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता बोमन ईरानी पत्नी संग पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बनारस की पारंपरिक हैंडलूम कला व बारीक बुनाई वाली साड़ियां खरीदी और कारीगरों के हुनर की सराहना की।

शोरूम संचालक आशिफ मतीन ने बताया कि अभिनेता बोमन ईरानी ने बनारसी हैंडलूम साड़ियाें के बारे में जानकारी हासिल की। बोमन ईरानी ने शुद्ध रेशम से तैयार कतान कढ़ुआ बूटी, कतान चेक कढ़ुआ बूटा और तंचोई जामावार साड़ी खरीदी। उन्होंने बनारसी बुनाई की गुणवत्ता और पारंपरिक शिल्प की प्रशंसा की।

कारोबारी ने बताया कि बोमन ईरानी जैसे प्रतिष्ठित कलाकार का काशी में आगमन गर्व का विषय है। इससे स्थानीय हैंडलूम उद्योग और कारीगरों का उत्साह भी बढ़ेगा। बनारसी वस्त्रों की पहचान देश-विदेश में लगातार मजबूत हो रही है और नई पीढ़ी भी पारंपरिक बुनाई को अपनाने में रुचि दिखा रही है।