Headlines
Loading...
आज दोपहर वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र में बजड़े से महिला ने गंगा में लगाई छलांग, पीएसी के जवान ने बचाई जान...

आज दोपहर वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र में बजड़े से महिला ने गंगा में लगाई छलांग, पीएसी के जवान ने बचाई जान...

वाराणसी, न्यूज 11जुलाई। आज आदमपुर थाना क्षेत्र के नमो घाट पर शनिवार की दोपहर एक 24 वर्षीय महिला ने गंगा में आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला ने नमो घाट के जेटी के पास बजड़े के पहले तल्ले से गंगा में छलांग लगा दी। गहरे पानी में कूदने के बाद महिला डूबने लगी।

ड्यूटी पर तैनात पीएसी 36वीं वाहिनी के जवान रोहित कुमार कनौजिया और आशुतोष मिश्रा ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए गंगा में कूदकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्होंने नमो घाट चौकी प्रभारी चंदन कुमार को घटना की जानकारी दी।

घटनास्थल पर पहुंचे दरोगा और पीएसी के जवान ने एंबुलेंस को बुलाने का प्रयास किया, लेकिन एंबुलेंस लगभग आधे घंटे तक नहीं पहुंची। महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे ऑटो के माध्यम से श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस महिला के स्वजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। महिला ने पुलिस की पूछताछ में थाना बबुरी, जिला चंदौली का न‍िवासी खुद को बताया। महिला नमो घाट से शेयरिंग वाले बजड़े पर बैठकर अस्सी घाट तक घूमने गई थी और वहां से लौटकर नमो घाट पर पहुंची, जहां उसने बजड़े से गंगा में छलांग लगा दी।

नमो घाट से बजड़ा, वाटर मोटर बोट और स्टीमर चलाने के मानक के विपरीत, नाविक पैसे की लालच में ओवर लोडिंग करके गंगा में नौका संचालन कर रहे हैं, जिससे पर्यटकों की जान पर खतरा बना रहता है। इस घटना ने एक बार फिर से नाविकों की मनमानी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर किया है। महिला की जान बचाने वाले पीएसी के जवानों की बहादुरी की सराहना की जा रही है।