शादी से पहले ही दूल्हे ने कमरे में ले जाकर कर दिया ऐसा कांड, दूल्हन की गोद में किलकारी ले रहा था बच्चा, हिला देगा मामला...
UP Wedding Shocking Incident: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के अजिमनगर थाना क्षेत्र के कुम्हरिया गांव में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया है. शादी के कुछ ही घंटों बाद दुल्हन के मां बनने की खबर फैलते ही गांव में सनसनी मच गई. जिस घर में अभी नई दुल्हन के स्वागत की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अचानक नवजात की आवाज ने माहौल को पूरी तरह बदल दिया। ये मामला अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा में है।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रिजवान का रिश्ता बहादुरगंज की एक युवती से तय हुआ था. बताया जा रहा है कि दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे और लंबे समय से उनके बीच संबंध भी थे. दोनों परिवारों के बीच बातचीत चल रही थी, लेकिन किसी कारण मामला पुलिस तक पहुंच गया. इसके बाद युवती मुरसैना पुलिस चौकी पहुंची और शादी कराने की मांग की. पुलिस और ग्राम प्रधान की मौजूदगी में समझौते के बाद शादी की तारीख तय की गई।
शादी की रस्में और अचानक बदला माहौल
शनिवार की शाम दूल्हा रिजवान कुछ लोगों के साथ बारात लेकर बहादुरगंज पहुंचा. पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी की सभी रस्में पूरी की गईं और रात में दुल्हन को विदा कराकर ससुराल लाया गया. घर में खुशी का माहौल था, लेकिन देर रात करीब बारह बजे दुल्हन को अचानक तेज पेट दर्द होने लगा, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई. तुरंत एक स्थानीय महिला डॉक्टर को बुलाकर प्राथमिक इलाज कराया गया।
अगली सुबह जो हुआ, उसने सभी को स्तब्ध कर दिया. घर में नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी. कुछ ही देर में पता चला कि दुल्हन ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है. शादी के कुछ घंटों के भीतर इस घटना ने पूरे गांव में हलचल मचा दी और लोग बड़ी संख्या में घर के बाहर इकट्ठा होने लगे।
सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं
ये मामला अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है. कुछ लोग इसे चौंकाने वाली घटना बता रहे हैं, तो कई यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग इसे सामाजिक दबाव और रिश्तों से जुड़ी जटिलताओं से जोड़कर भी देख रहे हैं. पूरे मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।