Headlines
Loading...
वाराणसी दालमण्डी चौड़ीकरण में आज सोमवार को तीन मकानों पर गरजा बुलडोजर, इसी माह काम पूरा करने का है लक्ष्‍य...

वाराणसी दालमण्डी चौड़ीकरण में आज सोमवार को तीन मकानों पर गरजा बुलडोजर, इसी माह काम पूरा करने का है लक्ष्‍य...

वाराणसी, न्यूज। दालमण्डी चौड़ीकरण योजना का कार्य तेजी से जारी है। रविवार को वीडीए द्वारा अवैध निर्माणों पर शुरू हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सोमवार 6 जुलाई को भी जारी रही। इस ध्वस्तीकरण अभियान के तहत भवन संख्या CK-42/105, CK-40/73 और CK-43/148 को अवैध घोषित कर इन्हें जमींदोज किया गया। सूत्रों के अनुसार, जुलाई के अंत तक ध्वस्तीकरण का काम पूरा कर सड़क निर्माण शुरू किए जाने की संभावना है।

परियोजना में तेजी लाने के लिए जेसीबी के साथ अब पोकलैंड मशीन से भी ध्वस्तीकरण और मलबा हटाने का कार्य चल रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर दालमण्डी जाने वाले चौक थाना, नई सड़क सहित अन्य मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है। दालमण्डी चौड़ीकरण की जद में आने वाली 6 मस्जिदों में से 5 पर कार्रवाई हो चुकी है। वहीं, वीडीए अवैध निर्माण पर लगातार कार्रवाई जारी रखे हुए है।

प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई अवैध निर्माणों के खिलाफ की जा रही है और यह विकास के लिए आवश्यक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें पहले से ही इस ध्वस्तीकरण की जानकारी नहीं दी गई थी, जिससे वे असमंजस में हैं। कुछ निवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि उन्हें उचित समय दिया जाए ताकि वे अपने सामान को सुरक्षित स्थान पर ले जा सकें।

वीडीए के अधिकारियों अधिकारियों का कहना है कि यह योजना शहर के यातायात को सुगम बनाने और अव्यवस्थित निर्माणों को हटाने के लिए बनाई गई है। दालमण्डी चौड़ीकरण योजना के तहत किए जा रहे कार्यों से शहर के विकास में तेजी आएगी और यातायात की समस्या को हल करने में मदद मिलेगी। प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया है कि ध्वस्तीकरण के बाद सड़क निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के विकास में और गति आएगी।