Headlines
Loading...
मानसून द्रोणिका सामान्य होने से मौसम विभाग ने आज वाराणसी सहित आसपास के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी...

मानसून द्रोणिका सामान्य होने से मौसम विभाग ने आज वाराणसी सहित आसपास के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी...

वाराणसी, न्यूज। वाराणसी में मानसून द्रोणिका अपने सामान्य स्थान पर पहुंच गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को बनारस सहित आसपास के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद अगले तीन चार दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होगी।

ऐसे में गुरुवार को तेज बारिश की संभावना है।13 जुलाई को भी विभाग ने भारी बारिश का संकेत दिया है। सुबह आसमान में बादल छाए थे। दिन में कुछ देर हल्की धूप निकली थी। दिन का तामपान 34.3 और रात का सामान्य से 0.8 डिग्री ज्यादा 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि मानसून द्रोणिका अपने सामान्य स्थान पर पहुंच गई है। ऐसे में आज गुरुवार को तेज बारिश होने की संभावना है।