समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर भाजपा सांसाद के खिलाफ दी गई तहरीर...
वाराणसी, न्यूज। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बुधवार को सपा नेता एडवोकेट राजू यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता चेतगंज थाने पहुंचे। और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ तहरीर दी।
सपा कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन और अनिश्चित कालीन आंदोलन की भी चेतावनी दी। एडवोकेट राजू यादव ने कहा कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर वैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में जबरन घुसकर पुलिस से मारपीट की थी। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया था। अब सोशल मीडिया पर भी झूठ फैलाकर समाज को बांटने की साजिश रच रहे हैं।पूर्व मुख्यमंत्री पर झूठा आरोप लगाकर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।
इस दौरान प्रमोद राय, शंकर विशनानी, वरुण सिंह अतुल, विकाश यादव बच्चा, संतोष यादव, वरुण सिंह, इरशाद अहमद, रमाकांत जायसवाल, संदीप पटेल, आयुष पांडेय, शान केशरी उपस्थित रहे।