Headlines
Loading...
मिर्जापुर : अहरौरा थाना क्षेत्र में घर में घुसी ट्रेलर, आज भोर में घर में सो रहे तीन की मौके पर मौत, पुलिस प्रशासन पर ग्रामीणों ने किया पथराव...

मिर्जापुर : अहरौरा थाना क्षेत्र में घर में घुसी ट्रेलर, आज भोर में घर में सो रहे तीन की मौके पर मौत, पुलिस प्रशासन पर ग्रामीणों ने किया पथराव...

अहरौरा, मिर्जापुर न्यूज। अहरौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुदारन चौराहे के पास गुरुवार को 3:00 बजे भोर में वाराणसी से सोनभद्र जा रहे ट्रक का टॉयर फटने के कारण अनिंयत्रित होकर घर में घुस जाने से चार-पांच लोगों के दब जाने की सूचना पर थाना अहरौरा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर त्वरित राहत बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। 

मौके से रेस्क्यू कर दो घायलों को इलाज हेतु सीएचसी चचेरी मोड़ चुनार भिजवाया गया, जहां से चिकित्सकों द्वारा बेहतर इलाज हेतु ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है। 

तथा तीन मृतकों के शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया गया है। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने इकट्ठे होकर रोड जाम कर दिया शव और मुवावजे की मांग करने लगे। 

फिर वहाँ पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तीतर बीतर कर जाम खुलवाने का प्रयास किया, जिस पर आक्रोशित भीड़ ने पुलिस प्रशासन पर पथराव कर दिया और थाना अधिकारी की गाड़ी लाठी डंडे और पत्थर से कुच डाला। 

मौके पर एसडीएम चुनार अनेग सिंह, एएसपी राजकुमार मीणा मौके पर पहुंच कर लोगों की मांग स्वीकार करके जाम खुलवाया। इस दौरान लगभग 10 किलोमीटर लंबी जाम लग गई थी। जिसे अधिकारियों ने जाम खुलवाकर सुचारू रूप से चालू करवाया।

मृतकों का नाम पता

1.राजाराम पुत्र स्व.श्रीराम उम्र करीब-47 वर्ष।
2.सुखिया पत्नी स्व.श्रीराम उम्र करीब-70 वर्ष।
3.चाँदतारा पत्नी सीताराम उम्र करीब-45 वर्ष।
समस्त निवासीगण कुदारन थाना अहरौरा जनपद मिर्जापुर।

घायलों का नाम पता

1.सुहानी पुत्री चंद्रशेखर, निवासिनी मुजेहरा थाना को.देहात जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-12 वर्ष।
2.सुनील शर्मा पुत्र रामसुभग निवासी कुदारन थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-45 वर्ष।