Headlines
Loading...
काशी में बोलीं कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक - 'प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी चंदा-चढ़ावा चोरी से अपना पल्ला कैसे झाड़ सकते हैं?'...

काशी में बोलीं कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक - 'प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी चंदा-चढ़ावा चोरी से अपना पल्ला कैसे झाड़ सकते हैं?'...

वाराणसी, न्यूज 11जुलाई। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डा रागिनी नायक ने शन‍िवार को वाराणसी में प्रेस कांफ्रेंस कर राम मंंद‍िर प्रकरण को लेकर सरकार को घेरा। कहा क‍ि आज हर भक्त, हर श्रद्धालु जो राम भक्ति में लीन होकर राम-मंदिर के निर्माण में योगदान दिया, आहत है। उनकी आस्था और विश्वास को ठेस पहुंचाई गई है।

रामचरितमानस के-"परहित सरिस धरम नहिं भाई। पर पीड़ा सम नहिं अधमाई" का उदाहरण देते हुए कहा क‍ि जो लोग पवित्र नाम का दुरुपयोग कर चंदा-चोरी कर रहे हैं, वे अधर्मी हैं। बताया क‍ि मैं कांग्रेस की ओर से स्पष्ट करती हूँ कि चंदा चोरी करने वालों को कटघरे में खड़ा किया जाएगा। आरोप लगाया क‍ि कांग्रेस और विपक्ष के करोड़ों रामभक्त पूछ रहे हैं कि राम के नाम पर जुटाया गया चंदा किसके नाम पर लूटा गया? इस धोखाधड़ी में कौन-कौन शामिल है?

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डा रागिनी नायक ने प्रेसवार्ता में कहा क‍ि आज प्रधानमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में हूं। पांच फरवरी 2020 को मोदी सरकार ने 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' का गठन किया। इस ट्रस्ट को राम मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई। लेकिन इस ट्रस्ट ने कैसे काम किया, यह सबको पता है। 40 दिन में 70 चोरियां पकड़ी गईं। आगे कहा क‍ि मोदी जी ने इस ट्रस्ट के गठन की घोषणा की, भूमि पूजन किया, शिलान्यास किया और उद्घाटन भी किया। अब वे चंदा-चढ़ावा चोरी से अपना पल्ला कैसे झाड़ सकते हैं?

सरकार को घेरते हुए कहा क‍ि भाजपा और संघ ने भगवान राम के नाम पर राजनीति की। जब चंदा चोरी के सबूत सामने आ रहे हैं, तो पीएम को जवाब देना चाहिए। चंपत राय और अनिल मिश्रा जैसे ट्रस्टी मौन हैं, लेकिन उनकी चुप्पी संलिप्तता की ओर इशारा करती है। 
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने कहा कि वे कुछ नहीं करते थे, जबकि उनकी जिम्मेदारी थी। बताया क‍ि एसआइटी राम मंदिर के आयोजनों के खर्चों की भी जांच कर रही है। 22 जनवरी 2024 को प्राण-प्रतिष्ठा में 113 करोड़ खर्च हुए, जबकि केवल 84 करोड़ ही जमा हुए।

बताया क‍ि कांग्रेस की मांग है क‍ि प्रधानमंत्री मोदी देश के सामने जवाब दें।चंपत राय और अनिल मिश्रा की तत्काल गिरफ्तारी हो। पूरे प्रकरण की जांच सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में हो। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भंग किया जाए। चढ़ावे और चंदे का पूर्ण फॉरेंसिक ऑडिट कराया जाए। कहा क‍ि पीएम को यह समझना चाहिए कि छल-कपट करने वाले न कभी प्रभु राम के हो पाएंगे, न जनता के।

पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. रागिनी नायक, जिला व महानगर अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, राघवेन्द्र चौबे, संजीव सिंह, गुलशन अली, डॉ. राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, दिलीप चौबे, अरुण सोनी, वकील अंसारी, अनुराधा यादव, अब्दुल हमीद डोडे, विकास कौण्डिल्य, रोहित दुबे, परवेज खां, किशन यादव, अरविन्द सेठ, रामजी गुप्ता शामिल रहे।