Headlines
Loading...
'झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके !! जंतर-मंतर पर छाया जश्न का माहौल...

'झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके !! जंतर-मंतर पर छाया जश्न का माहौल...

Dharmendra Pradhan Resigns: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पत्र लिखकर स्वीकार किया कि वो 10 दिनों से दुखी थे। उन्होंने कहा कि वो छात्रों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद जंतर-मंतर में जश्न का माहौल है। 

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा कि झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए। दीपके (Abhijeet Dipke) ने कहा कि हमारे देश में लोकतंत्र है। हमें डरना नहीं है। क्या कहते थे ये लोग, इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते। हम कहना चाहते हैं कि झुकती है दुनिया दिखाने वाला चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि जिन बच्चों ने सुसाइड किया है उन परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा। दूसरा, ये जो पुलिस वाले गुंडों ने हरकत की थी पुलिस पर एक्शन होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि कॉकरोच से पंगा नहीं लेना का। अभी तो अभी सिर्फ एक का इस्तीफा। अभी कई पुलिसकर्मी भी इस्तीफा देंगे। यह भारत के संविधान की जीत है। यह भारत की जनता की जीत है।
उन्होंने आगे कहा,"मैं एक बहुत महत्वपूर्ण बात कहना चाहता हूं। आज धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मुझे हीरो मत बनाइए। यह गलती मत कीजिए। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मुझे हीरो मत बनाइए। एक व्यक्ति को हीरो बनाने से पूरा देश बर्बाद हो गया है।"

हमारी तीनों मांगें पूरी करो तभी जाएंगे: अभिजीत दीपके

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने कहा, "डरने की कोई जरूरत नहीं है। यह लोकतंत्र है। उन्होंने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन हमारी दो और मांगें हैं। हम ऐसे ही नहीं जाएंगे। धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। लेकिन आत्महत्या करने वाले बच्चों के परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा मिलना चाहिए। उन्हें यह मिलना ही चाहिए। उन सभी परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा। और दूसरा, 20 तारीख को जिन पुलिसकर्मियों ने यह हरकत की, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। याद रखें, कॉकरोच से पंगा मत लो।

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देते हुए क्या-क्या कहा?

वहीं, धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पिछले 20 जून से दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन चल रहा था। छात्रों की सबसे बड़ी मांग धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ही था, जिसे कांग्रेस समेत लगभग सभी विपक्षी पार्टी जबरदस्त तरीके से सपोर्ट कर रही थी।