'मैं वर्जिन हूं...', शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी को लेकर किया भद्दा कमेंट, बोलीं- 'जहां गई, लड़के के साथ अफेयर रहा'...
Shilpa Shinde Remark Against Shivangi Joshi: रियलिटी शो 'लS क अप सीजन 2' अपने पहले दिन से ही कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाले विवाद, तीखी बहस, नोकझोंक ड्रामे की वजह से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो का लगभग हर एपिसोड सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन रहा है। ऐसे में अब हाल ही में आए एक एपिसोड का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी की मिमिक्री करती नजर आ रही हैं।
इस वीडियो की सबसे ज्यादा चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि मिमिक्री के दौरान शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी की कथित वर्जिनिटी को लेकर भी कमेंट किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जहां कुछ लोग इसे सिर्फ मजाक बता रहे हैं, तो वहीं कई यूजर्स का कहना है कि किसी की निजी जिंदगी या पर्सनल मैटर्स पर इस तरह के कमैंट्स करना सही नहीं है। तो चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला...।
शिल्पा श्रेया ने उतारी शिवांगी जोशी की नकल
हालिया एपिसोड में शिल्पा शिंदे श्रेया कालरा एक साथ बैठे हुए नजर आती हैं। इसी दौरान उनकी नजर कुछ दूरी पर बातचीत कर रहे शिवांगी जोशी हर्षद चोपड़ा पर पड़ती है। दोनों को बातचीत करते देख शिल्पा श्रेया उनके बोलने व्यवहार की नकल उतारना शुरू कर देती हैं। वीडियो में शिल्पा शिंदे, शिवांगी जोशी के बोलने के अंदाज की मिमिक्री करते हुए कहती हैं, "अरे यार, मेरे पास तो कोई सीक्रेट ही नहीं है। कितना एक्ट करूं? मैं बहुत इनोसेंट हूं, मुझे कुछ नहीं चाहिए। मैं वर्जिन हूं, मैं शादी के बाद ही करूंगी।" शिल्पा के इस अंदाज को देखकर श्रेया कालरा हंसने लगती हैं फिर वो भी इस बातचीत का हिस्सा बन जाती हैं।
श्रेया कालरा ने की हर्षद चोपड़ा की मिमिक्री
शिल्पा शिंदे के बाद श्रेया कालरा भी मजाकिया अंदाज में हर्षद चोपड़ा की मिमिक्री करती दिखाई देती हैं. वो हर्षद के अंदाज में कहती हैं, "शिवांगी, तुम क्या सोच रही हो?" इसके बाद वो खुद ही शिवांगी के अंदाज में जवाब देते हुए कहती हैं, "पता नहीं... लेकिन जब ये सीक्रेट रिवील होगा ना, तब मैं बहुत हंसूंगी, क्योंकि इसमें था ही कुछ नहीं." इस पूरी बातचीत के दौरान दोनों लगातार हंसते नजर आते हैं. वहीं ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
'ठीक करके जाऊंगी उसे यहां से'
वहीं एपिसोड में शिल्पा शिंदे ने श्रेया कालरा से कहा कि शिवांगी जोशी मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं करती है. श्रेया ने भी जवाब दिया कि आप जिस हिसाब से हो, वो वैसे दोस्त नहीं बनाती है. वहीं शिल्पा शिंदे ने कहा, "हां हम बहुत खराब हैं, वो बहुत अच्छी है. मैं भी सामने न खड़ा करूं उसे। ठीक करके जाऊंगी उसे यहां से. बकवास. इतने शोज किये अभी तक, जिस शो में वो गई है वहां उस लड़के के साथ अफेयर रहा है।
शिल्पा शिंदे यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने शिवांगी जोशी के साथ-साथ कुशाल टंडन पर भी कमेंट किया.शिल्पा शिंदे ने कहा, "कुशाल टंडन कितना बड़ा है उम्र में इससे. उसके साथ भी तो अफेयर रहा था इसका." उनकी बातें सुनकर श्रेया कालरा ने उन्हें मना किया कि ये सब मत बोलो, हमें क्या करना है. लेकिन शिल्पा शिंदे ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, "अरे बाबा, फिर ये लोग एक्टिंग करते हैं, हम क्या इतने गए गुजरे हैं? मतलब शारीरिक चीजों के बारे में बात हो गई तो तौबा-तौबा।"
शिवांगी जोशी ने नहीं दिया कोई रिएक्शन
वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस समय शिल्पा शिंदे श्रेया कालरा उनकी मिमिक्री कर रही थीं, उस समय शिवांगी जोशी हर्षद चोपड़ा अपनी बातचीत में बीजी थे. दोनों ने इस दौरान कोई रिएक्शन नहीं दिया. एपिसोड में भी ऐसा कोई सीन नहीं दिखाया गया, जिसमें शिवांगी ने इस मजाक का विरोध किया हो या दोनों से किसी तरह की बहस की हो. हालांकि, सोशल मीडिया पर ये वीडियो सामने आने के बाद इस पर चर्चा जरूर तेज हो गई है।
सोशल मीडिया पर बंटी लोगों की राय
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि रियलिटी शो में इस तरह की मिमिक्री हल्का-फुल्का मजाक आम बात होती है इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए. वहीं, कई यूजर्स ने शिल्पा शिंदे की आलोचना करते हुए कहा कि किसी की निजी जिंदगी, पर्सनल पसंद या सेंसिटिव टॉपिक्स को मजाक का हिस्सा बनाना उचित नहीं है. कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि मनोरंजन पर्सनल टिप्पणी के बीच एक सीमा होनी चाहिए।
पहले भी चर्चा में रह चुका है शिल्पा शिंदे का रवैया
ये पहली बार नहीं है जब शिल्पा शिंदे का बेहेवियर शिवांगी जोशी को लेकर चर्चा में आया हो. इससे पहले भी शो के एक एपिसोड में, जब शिल्पा कंट्रोलर की भूमिका निभा रही थीं, तब उन्होंने शिवांगी को हर्षद चोपड़ा से कम बात करने का निर्देश दिया था. उस समय भी सोशल मीडिया पर इस फैसले को लेकर बहस छिड़ गई थी. कई लोगों ने इसे गेम का हिस्सा बताया, जबकि कुछ दर्शकों ने शिल्पा के रवैये को जरूरत से ज्यादा सख्त पर्सनल बताया था।