Headlines
Loading...
वाराणसी:सारनाथ पुलिस ने खजुही गांव में वृद्धा से सोने की चेन छीनने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया, साथी की तलाश जारी...

वाराणसी:सारनाथ पुलिस ने खजुही गांव में वृद्धा से सोने की चेन छीनने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया, साथी की तलाश जारी...

वाराणसी, न्यूज। सारनाथ पुलिस ने खजुही गांव में वृद्धा से सोने की चेन छीनने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास छीनी गई चेन और चोरी की बाइक बरामद हुई। पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार और एडीसीपी लिपि नगायच ने यह खुलासा किया।

पकड़ा गया आरोपी विजय चौहान उर्फ लकी छोटा लालपुर का रहने वाला है। डीसीपी ने बताया कि करीब 60 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने शुक्रवार देर रात हवेलिया रेलवे क्रॉसिंग के पास आरोपी को गिरफ्तार किया। उसने अपने साथी ओमकार मिश्र उर्फ कार्तिक के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

दोनों ने अस्सी घाट से बाइक चुराई, जिसका भेलूपुर थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज है। दोनों बदमाशों ने छह जुलाई को खजुही गांव में 71 वर्षीया कौशल्या देवी की सोने की चेन छीन ली। उस वक्त वह अपनी दुकान में मौजूद थीं। उनकी सोने की चेन का वजन 9.09 ग्राम है जिसकी कीमत लगभग 1.10 लाख रुपये है।

अफसरों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी दो मुकदमे दर्ज हैं। उसके फरार साथी की तलाश में पुलिस टीम ने कई जगह दबिश दी। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक अजय कुमार और विश्वेंद्र यादव शामिल रहे।