Headlines
Loading...
आज शाम पुलिस खींचती रही और राहुल गांधी सड़क पर डटे रहे, नाक से बहता दिखा खून वह सीने पर लगी चोट...

आज शाम पुलिस खींचती रही और राहुल गांधी सड़क पर डटे रहे, नाक से बहता दिखा खून वह सीने पर लगी चोट...

नईदिल्ली न्यूज। राजधानी दिल्ली में मंगलवार की शाम अचानक सियासी पारा उस वक्त आसमान पर पहुंच गया जब प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लेना शुरू किया।इस गहमागहमी के बीच सबसे ज्यादा चौंकाने वाली तस्वीर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सामने आई। सड़क पर धरने पर बैठे राहुल गांधी ने जब पुलिस के साथ जाने से इनकार किया, तो करीब 10 सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें घसीटते हुए बस तक पहुंचाया। इस पूरे ड्रामे के दौरान राहुल गांधी की नाक से खून बहता दिखा, जिसके बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि पुलिसिया धक्का-मुक्की में उनके नेता की नाक और सीने में चोट आई है।

दरअसल, छात्रों पर हुए पुलिस एक्शन के विरोध में विपक्षी नेता एकजुट होकर शाम को प्रधानमंत्री आवास के पास जमा हुए थे। देखते ही देखते इस प्रदर्शन ने बड़ा रूप ले लिया। पुलिस जब नेताओं को हटाने पहुंची, तो राहुल गांधी सड़क पर ही लेट गए और लोकतंत्र पर तंज कसते हुए नारेबाजी करने लगे। इसके बाद शाम करीब पौने सात बजे पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई बड़े चेहरों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए नेताओं को छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया है।

पीएम आवास पर राहुल गांधी की नाक में चोट और सियासी घमासान

पीएम आवास के बाहर हुए इस घटनाक्रम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कांग्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में राहुल गांधी की नाक के पास खून की बूंदें साफ दिखाई दे रही हैं। पार्टी के नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने जबरन नेताओं को उठाकर बस में ठूंसने की कोशिश की। इस धक्का-मुक्की में न सिर्फ राहुल गांधी की नाक में चोट लगी, बल्कि उनके सीने पर भी चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों और मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, जब पुलिस ने राहुल गांधी को वहां से हटने को कहा तो वे वहीं सड़क पर बैठ गए। इसके बाद जवानों को उन्हें जबरन उठाकर पुलिस बस तक ले जाना पड़ा। इस दौरान प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी पुलिस कार्रवाई का जोरदार विरोध किया और बस के दरवाजे पर खड़ी होकर पुलिसकर्मियों का मुकाबला करती नजर आईं।

छात्रों के मुद्दे पर सड़क पर उतरा विपक्ष

असल में यह पूरा विवाद छात्रों पर हुई हालिया पुलिस कार्रवाई के विरोध से शुरू हुआ था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग को लेकर मोर्चा खोला था। इस प्रदर्शन को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी पूरा समर्थन मिला और वे खुद धरनास्थल पर डटे रहे।

विपक्षी नेताओं का साफ कहना है कि छात्रों की आवाज को दबाया जा रहा है और जब वे इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से जवाब मांगने आए तो उन पर ही पुलिसिया बल प्रयोग किया गया। वहीं दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के बाद पूरी राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।