Headlines
Loading...
विराट कोहली और गौतम गंभीर की लड़ाई से बिगड़ा टीम का माहौल? दूसरे मैच के हार के बाद सामने आई अंदर की सच्चाई..और फैंस की राय..

विराट कोहली और गौतम गंभीर की लड़ाई से बिगड़ा टीम का माहौल? दूसरे मैच के हार के बाद सामने आई अंदर की सच्चाई..और फैंस की राय..

स्पोर्ट्स न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया जब से इंग्लैंड में वनडे सीरीज खेलने गई है तब से एक बात को लेकर काफी बातें हो रही हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हेड कोच गौतम गंभीर और विराट कोहली आपस में बात नहीं कर रहे हैं। इस बात को लेकर अब टीम के अंदर से सच्चाई सामने आई है। बल्लेबाजी कोच सितांशू कोटक ने इस मामले पर अपनी बात रखी है।

गंभीर और कोहली के बीच बातचीत बंद है, इसका आधार नेट्स पर दोनों के बीच बातें न होना थीं। इंग्लैंड दौरे पर अभ्यास के दौरान न कोहली, गंभीर से बातें करते हैं और न ही गंभीर कोच के तौर पर उनसे चर्चा करते नजर आते हैं।

'10 बार हो चुकी होगी बात'

इंग्लैंड के हाथों दूसरे वनडे में मिली हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए सितांशू कोटक ने कहा है कि कोहली और गंभीर के बीच 10 बार बात हो चुकी होगी। उन्होंने कहा, "विराट और गौतम ने 10 बार बात कर ली होगी। मुझे नहीं लगता कि उन्हें किसी पुल की जरूरत है। विराट बल्लेबाजी पर जाने से पहले कई चीजों को लेकर बात करते हैं। ईमानदारी से कहूं तो एक बल्लेबाजी कोच के नाते मैंने अभी तक जो देखा है वो ये है कि वह कुछ महसूस नहीं करते हैं और न ही कुछ देखते हैं। उनकी बल्लेबाजों को छेड़ना नहीं चाहिए। नेट्स पर हम बात कर रहे थे और इसके बाद ये अफवाहें सामने आईं, मुझे नहीं पता कि कहां से आईं।"

लंबे समय से है चर्चा

हालांकि, कोहली और गंभीर के बीच मनमुटाव की चर्चा लंबे समय है। गंभीर जब से कोच बने हैं तब से वह रोहित शर्मा और कोहली के टीम में भविष्य को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि गंभीर दोनों को वनडे वर्ल्ड कप में देखना नहीं चाहते और वही इन दोनों के टेस्ट से संन्यास लेने की वजह हैं।

क्रिकेट फैंस की क्या राय हैं ? जानें 

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे बड़े फैन में से एक महेंद्र सिंह के अनुसार...इंडिया टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को हटा दो, ये विराट कोहली से जलता है। और अपने चमचो का सिलेक्शन करता है। अगर सही खिलाड़ी का चयन होता है तो देखो..इंडियन टीम जीतना शुरू कर देगी। 

वहीं एक और इंडियन क्रिकेट टीम के फैन शुभम कुमार गुप्ता ने कहा कि, हेड कोच का काम बराबर फील्डिंग, बालिंग और बैटिंग की तरफ ध्यान देना, न कि गब्बर की तरह मैदान में सिर्फ अनाड़ियों की तरह मुंह बनाकर बैठे रहना है। 

इसी साल आईपीएल में गुजरात टाइटंस टीम के हेड कोच आशीष नेहरा भी एक सुप्रीम कोच हैं, जो बराबर अपने कप्तान सहित सभी खिलाड़ियों पर आँख गड़ाए बैठे रहते हैं। जरा सी भी किसी खिलाड़ी से कोई चूक होती है तो, तुरंत ही उसे बुलवाकर डांटते और समझाते हैं। 

वहीँ एक और इंडियन क्रिकेट टीम के सुपर फैन गंगा प्रसाद यादव भी कहते हैं कि, सही मायने में गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच पद से हटा कर आशीष नेहरा को ससम्मान हेड कोच पद पर बीसीसीआई को नियुक्त कर देना चाहिए।क्योंकि जब तक टीम में खिलाड़ियों का चयन मापदंड उनकी क्षमता के अनुसार नहीं होगा, तब तक ऐसे ही कोचों के चमचो को टीम में जगह मिलती रहेगी, और भारतीय क्रिकेट टीम का बेड़ा गर्क होता रहेगा।