Headlines
Loading...
वाराणसी में भाजपा पार्षदों ने अखिलेश यादव के प्रतीकात्मक पुतले का किया दहन...

वाराणसी में भाजपा पार्षदों ने अखिलेश यादव के प्रतीकात्मक पुतले का किया दहन...

वाराणसी, न्यूज 10 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व जिला अध्यक्ष व डीसीएफ चेयरमैन राकेश सिंह अलगू के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों और पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया। 

इस माैके पर राकेश सिंह अलगू ने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर मामले में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की टीका टिप्पणी केवल चुनावी है। वह एक वर्ग विशेष को लाभ पहुंचने के लिए कार्य करते रहे हैं। उनकी बदली हुई सोच केवल मौके का लाभ लेने के लिए है। अखिलेश और उनके परिवार के लोग आज राम भक्त बनने की कोशिश कर रहे है।

इस अवसर पर पार्षद सिद्धनाथ शर्मा, अजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष विवेक पांडे, मनोज सोनकर, दिलीप चौहान, पार्षद संजय जायसवाल, पार्षद अशोक मौर्य, पार्षद सुशील गुप्ता, पार्षद मदन मोहन दुबे, पार्षद संदीप रघुवंशी, पार्षद बलिराम कन्नौजिया, पार्षद राजेंद्र मौर्या, पार्षद राजेंद्र यादव, पार्षद रोहित मिश्रा, पार्षद जितेंद्र कुशवाहा, पार्षद राजे यादव, पार्षद बृजेश श्रीवास्तव, पार्षद विनय सड़ेज, पार्षद अमित कुमार मौर्य, पार्षद कुसुम पटेल, पार्षद संजू सरोज, लीला, पूर्व पार्षद विजय जायसवाल, शिव शंकर यादव, युवा नेता शुभम गुप्ता, हीरा यादव, दिनेश यादव, महेंद्र सिंह शक्ति प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।