Headlines
Loading...
Sakib Hussain: IPL स्टार साकिब हुसैन कुछ यूं पत्तल पर खाते दिखे, दावते-ए-वलीमा में ना AC था न कूलर, इसे कहते हैं देसी मिज़ाज...

Sakib Hussain: IPL स्टार साकिब हुसैन कुछ यूं पत्तल पर खाते दिखे, दावते-ए-वलीमा में ना AC था न कूलर, इसे कहते हैं देसी मिज़ाज...

बिहार, गोपालगंज। सफलता की ऊंचाइयों को छूने के बाद भी अपनी जड़ों से जुड़े रहना ही असली पहचान होती है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है बिहार के गोपालगंज के उभरते हुए युवा क्रिकेटर साकिब हुसैन ने। आईपीएल के मौजूदा सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की तरफ से अपनी रफ्तार का जलवा बिखेरने वाले साकिब इन दिनों अपने गांव काकड़कुंड आए हुए हैं, जो गोपालगंज सदर ब्लॉक में पड़ता है। शहर से करीब 7 किलोमीटर दूर है। यहां उनका बेहद सादगी भरा अंदाज देखने को मिला, जहां एक दावत-ए-वलीमा में वो आम लोगों के बीच साधारण तरीके से देसी अंदाज में भोज का आनंद लेते दिखे। फैंस उनके इस डाउन-टू-अर्थ बिहैव की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

आम लोगों की तरह पंगत में बैठकर खाया भोज

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आईपीएल में बड़े-बड़े बल्लेबाजों के होश उड़ाने वाले साकिब हुसैन अपने शहर में लोगों की तरह दिखे। एक पारंपरिक सामूहिक भोज में शामिल हुए, जहां उन्होंने किसी वीआईपी ट्रीटमेंट की मांग नहीं की। उन्होंने साधारण कुर्सी-टेबल पर लोगों के साथ पत्तल पर खाना खाया। स्टारडम मिलने के बावजूद वे अपनी मिट्टी और संस्कृति को नहीं भूले हैं।
क्रिकेटर साकिब हुसैन के रिश्ते में चचेरे भाई मोहम्मद रिजवान ने बताया कि वो अपने शहर गोपालगंज स्थित दरगाह पर आए थे। 4 जुलाई को उनके दरगाह मोहल्ले में ही दावत-ए-वलीमा का 40वां कार्यक्रम था। वलीमा में साकिब हुसैन भी आए थे। इस दौरान वो भोज में शामिल हुए और आमलोगों की तरह पंगत में इसका लुत्फ उठाया।

गोपालगंज के काकड़कुंड गांव के रहने वाले हैं साकिब
* क्रिकेट की दुनिया में जिला और राज्य का नाम रोशन करने वाले साकिब हुसैन बिहार के काकड़कुंड गांव के रहने वाले हैं।
* साकिब हुसैन का बचपन गोपालगंज के स्थानीय मैदानों (जैसे मिंज स्टेडियम) में टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलते हुए बीता।
* अपनी शुरुआती ट्रेनिंग गांव और स्थानीय क्लबों से ही शुरू की, जिसके बाद धीरे-धीरे उनका चयन राज्य स्तर की टीम में हुआ।
* गांव लौटने पर स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया और दरगाह शरीफ पर चादरपोशी कर उनकी कामयाबी के लिए दुआएं भी मांगीं।   
* मजदूर पिता ने मां के गहने गिरवी रख खरीदा था साकिब के लिए जूता।

साकिब का पारिवारिक बैकग्राउंड बेहद साधारण और आर्थिक तंगी से भरा रहा है। उनके पिता अली अहमद हुसैन एक स्थानीय मजदूर के रूप में काम करते थे। शुरुआत में साकिब का सपना भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना था, लेकिन बाद में उनका रुझान पूरी तरह क्रिकेट की तरफ हो गया। उनके पास कभी जूते और किट खरीदने तक के पैसे नहीं थे, जिसके लिए उनकी मां को अपने सोने के गहने तक गिरवी रखने पड़े थे। इस भीषण संघर्ष को मात देकर आज साकिब इस मुकाम पर पहुंचे हैं।

आईपीएल डेब्यू मैच में 4 विकेट का धमाकेदार रिकॉर्ड

* साकिब हुसैन को आईपीएल 2024 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने खरीदा था, लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला। 
* इसके बाद आईपीएल 2026 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने उन्हें 30 लाख के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया।  
* साकिब ने अपने आईपीएल डेब्यू मैच में ही राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ तहलका मचाते हुए 4 ओवरों में सिर्फ 24 रन देकर 4 बड़े विकेट चटकाए, जिसमें यशस्वी जायसवाल जैसी बड़ी विकेट भी शामिल थी। * इस शानदार प्रदर्शन के बाद पूर्व क्रिकेटरों ने उन्हें सीजन की बड़ी खोज बताया।