Headlines
Loading...
मैहर : 11 अगस्त को लगेगा निःशुल्क नेत्र शिविर: मोतियाबिंद मरीजों का श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, जानकी कुंड चित्रकूट में होगा मुफ्त ऑपरेशन...

मैहर : 11 अगस्त को लगेगा निःशुल्क नेत्र शिविर: मोतियाबिंद मरीजों का श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, जानकी कुंड चित्रकूट में होगा मुफ्त ऑपरेशन...



मैहर । मध्य प्रदेश के जनपद मैहर के घंटाघर चौक स्थित चंद्रनील अतिथि गृह में आगामी 11 अगस्त मंगलवार को एक निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 

सद्गुरु मित्र मंडल द्वारा स्वर्गीय सेठ नीलकंठ अग्रवाल की स्मृति और समाजसेवी राजेश अग्रवाल के संयोजन में आयोजित यह शिविर श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, जानकी कुंड चित्रकूट के सहयोग से सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगा।

शिविर में आए मरीजों की कुशल चिकित्सकों द्वारा नेत्र जांच की जाएगी तथा जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे और दवाइयां वितरित की जाएंगी।


जांच के दौरान जिन मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि होगी, उन्हें भर्ती कर इलाज के लिए श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट ले जाया जाएगा, जहां उनका निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण (Lens Implantation) किया जाएगा।

इलाज और प्रवास के दौरान मरीजों के लिए भोजन, रहने और दवाइयों की पूरी व्यवस्था निःशुल्क रहेगी तथा ऑपरेशन के बाद उन्हें सुरक्षित वापस मैहर लाया जाएगा। 

शिविर का लाभ उठाने के लिए मरीजों को अपने साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी लाना अनिवार्य है।