नागपंचमी 2026: काशी विश्वनाथ में भव्य मंगला आरती का दिव्य आयोजन, प्रमुख शिवालयों में उमड़ी भारी भीड़...
वाराणसी न्यूज, रिपोर्ट। नागपंचमी 2026 के पावन पर्व पर वाराणसी के प्रसिद्ध श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष मंगला आरती संपन्न हुई. सावन के पवित्र महीने में नागपंचमी का पर्व पड़ने से मंदिर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल और भी खास नजर आया।
भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।
भक्तों की भारी भीड़ ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
विशेष पूजा और आरती के दौरान मंदिर में आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। नागपंचमी के मौके पर काशी के प्रसिद्ध मंदिरों में शिवभक्तों की आस्था और उत्साह देखते ही बना, और बन रहा है।