Headlines
Loading...
वाराणसी में आटो में छूटा महिला का 25 हजार नकदी, 20 ग्राम सोने के जेवरात से भरा बैग,जिसे ढूंढ़कर पुलिस ने पीड़‍ित को लौटाया...

वाराणसी में आटो में छूटा महिला का 25 हजार नकदी, 20 ग्राम सोने के जेवरात से भरा बैग,जिसे ढूंढ़कर पुलिस ने पीड़‍ित को लौटाया...

वाराणसी, न्यूज। वाराणसी कमिश्नरेट चितईपुर पुलिस ने एक महिला का आटो में छूटा बैग ढूढ़कर लौटा दिया। महिला ने यूपीआइ के जरिए आटो चालक को टेंपो किराए का भुगतान किया था। पुलिस तक मामला पहुंचा तो यूपीआइ से भुगतान किए जाने की जानकारी होने पर पुलिस को आटो चालक को मोबाइल नंबर मिल गया।पुलिसकर्मी आटो चालक से बात किए तो महिला का छूटा बैग सुरक्षित मिल गया।

पुलिस के अनुसार प्रतापगढ़ निवासी दुर्गावती किसी कार्य से वाराणसी आई थीं। कैंट स्टेशन से उन्होंने अपने गंतव्य स्थल नेवादा, सुंदरपुर जाने के लिए आटो किया, लेकिन बैग गाड़ी में भूल गईं। उन्हें बैग की याद आई तो आटो चालक जा चुका था। बैग में लगभग 20 ग्राम सोने के आभूषण और 25 हजार की नकदी सहित अन्य सामान थे।

पीड़िता की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राकेश गौतम ने चौकी प्रभारी आदित्य कुमार मिश्रा और महिला उपनिरीक्षक रंजीता यादव को बैग बरामद करने की जिम्मेदारी सौंपी तो पुलिस ने जांच में तकनीक का सहारा लिया तो सफलता मिली गई। दुर्गावती ने बैग सुरक्षित मिलने पर पुलिस का आभार जताया है।