वाराणसी: आज दालमंडी में 4 और इमारतों पर चला बुलडोजर, अब आखिरी फेस में पहुंचा चौड़ी करण परियोजना का ध्वस्तीकरण...
वाराणसी, न्यूज 12 अगस्त। दालमंडी चौड़ी करण परियोजना के तहत ध्वस्तीकरण का कार्य अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है, बुधवार 12 अगस्त को वाराणसी विकास प्राधिकरण ने अभियान के तहत दालमंडी क्षेत्र के 4 अवैध भवनों को ध्वस्त किया।
वीडीए ने इन चारों मकानों को पहले ही अवैध घोषित किया था, अब कुल 181 चिन्हित भवनों में से सिर्फ 2 भवन शेष रह गए हैं, इन पर कार्रवाई के बाद ध्वस्तीकरण का काम 100 प्रतिशत पूरा हो जाएगा।
दशाश्वमेघ सर्किल के एसीपी डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि कार्रवाई से पहले भवनों को खाली कराने के लिए मुनादी कराई गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर सिविल पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई।
पूरी कार्रवाई की निगरानी ड्रोन के माध्यम से की जा रही है। पीडब्लूडी के अनुसार चौड़ीकरण पूरा होने से क्षेत्र में जाम की समस्या कम होगी और श्रद्धालुओं को काशी विश्वनाथ धाम तक सुगम आवागमन मिलेगा।