Headlines
Loading...
गोरखपुर में चलती ट्रेन से गिरे 500-500 के नोट, बटोरने के लिए लोगों की उमड़ पड़ी भीड़, शहर में दिनभर चर्चाओं का बाजार रहा गर्म...

गोरखपुर में चलती ट्रेन से गिरे 500-500 के नोट, बटोरने के लिए लोगों की उमड़ पड़ी भीड़, शहर में दिनभर चर्चाओं का बाजार रहा गर्म...

गोरखपुर, न्यूज। गोरखपुर से पनवेल (मुंबई) जा रही एक्सप्रेस ट्रेन से पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर लाखों रुपये फेंके जाने की चर्चा शुक्रवार को पूरे नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रही। ट्रेन के गुजरते समय पांच-पांच सौ रुपये के नोट हवा में उड़ने लगे। स्टेशन पर मौजूद लोगों में रुपये बटोरने की होड़ मच गई।

हालांकि, रकम कितनी थी और उसे किसने फेंका, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन स्टेशन पर कोई नहीं मिला।

यह घटना गुरुवार की सुबह छह बजे की है। गोरखपुर से पनवेल जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन पीपीगंज रेलवे स्टेशन की लाइन नंबर दो से गुजर रही थी। इस ट्रेन का पीपीगंज स्टेशन पर ठहराव नहीं है। इसी दौरान ट्रेन से किसी यात्री ने पांच-पांच सौ रुपये के नोटों से भरी पालीथीन नीचे फेंकी।

पॉलीथीन में रखी थी रकम

पॉलीथीन खुल जाने से नोट हवा में उड़ने लगे। नोट उड़ते देख स्टेशन पर मौजूद दर्जनों लोग उन्हें पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। कुछ ही देर में लोगों ने हवा में उड़ रहे नोट बटोर लिए और वहां से चले गए।

शुक्रवार को नगर और आसपास के गांवों में रुपये बटोरे जाने चर्चा जोरों पर रही। जबकि रेलवे स्टेशन सूत्र ने बताया कि ट्रेन के ठहराव नहीं होने से अंदर बैठे किसी यात्री ने अपने परिचित को रुपये देने के लिए पॉलीथीन में रकम बांधकर चलती ट्रेन से नीचे फेंकी थी।इसी दौरान पैकेट खुल गया और नोट हवा में उड़ गए। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका कि रुपये किसके थे और उन्हें लेने के लिए कौन व्यक्ति स्टेशन पर पहुंचा था। पुलिस अथवा रेलवे की ओर से भी मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।