Headlines
Loading...
वाराणसी : सारनाथ में निकली बाबा विश्वनाथ की भव्य पालकी यात्रा, 501 पार्थिव शिवलिंगों का हुआ महाभिषेक, बाबा सपरिवार पहुँचे ससुराल...

वाराणसी : सारनाथ में निकली बाबा विश्वनाथ की भव्य पालकी यात्रा, 501 पार्थिव शिवलिंगों का हुआ महाभिषेक, बाबा सपरिवार पहुँचे ससुराल...

वाराणसी, न्यूज। सावन के अंतिम सोमवार के बाद मंगलवार को बाबा विश्वनाथ चंद्रमौलीश्वर के स्वरूप में सपरिवार अपने ससुराल सारनाथ पहुंचे तो पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव से गूंज उठा, पालकी में महादेव की गोद में प्रथमेश और संग माता पार्वती विराजमान थीं।

सारनाथ के गंज इलाके के संकटमोचन मंदिर से 51 डमरुओं के निनाद के बीच पालकी यात्रा शुरू हुई, म्यूजियम मार्ग, श्रेयांशनाथ जन्मस्थली और मूलगंध कुटी विहार होते हुए यात्रा सारंगनाथ मंदिर पहुंची, जहां प्रदोष काल में बाबा को झूले पर विराजमान कर 501 पार्थिव शिवलिंगों का महाभिषेक किया गया।

यह पालकी काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत आवास टेढ़ी नीम से लाई गई थी, आयोजन में सुधीरानंद महाराज, संजीव रत्न मिश्र, विनोद शर्मा, दिलीप सिंह, शुभम् गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।