Headlines
Loading...
बनारस में गंगा का जलस्तर 67.76 मीटर पर पहुंचा, उतरती बाढ़ पीछे छोड़ रही है दुश्‍वारी...

बनारस में गंगा का जलस्तर 67.76 मीटर पर पहुंचा, उतरती बाढ़ पीछे छोड़ रही है दुश्‍वारी...

वाराणसी, न्यूज। केंद्रीय जल आयोग की 28 अगस्त की रिपोर्ट के अनुसार, वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर 67.76 मीटर दर्ज किया गया है। हाल के दिनों में लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण शहर के कई घाटों पर पानी भर गया है।इस स्थिति के कारण गंगा आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

प्रशासन ने निचले इलाकों और नदी किनारे बसे क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वे जल भरे इलाकों को छोड़कर बाढ़ राहत चौकियों में शिफ्ट हो जाएं। बनारस में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर और खतरे का निशान 71.26 मीटर है। केंद्रीय जल आयोग और जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हालांक‍ि जहां पानी कम हुआ है वहां कीचड़ सह‍ित अन्‍य दुश्‍वार‍ियां भी स‍िर उठा रही हैं।

बढ़ते जलस्तर के कारण अस्सी, तुलसी घाट, शिवाला, केदार घाट, हर‍िश्‍चंद्र घाट, पाण्डेय घाट, मुंशी घाट, अहिल्या बाई घाट, शीतला घाट, प्राचीन दशाश्वमेघ घाट, दशाश्वमेघ घाट, त्रिपुरा भैरवी घाट, ललिता घाट और मण‍िकर्ण‍िका घाट सहित अधिकांश घाटों की सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं। बाढ़ के हालात को देखते हुए नाव संचालन भी बंद कर दिया गया है।

स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सभी आवश्यक कदम उठाने की तैयारी की है। जलस्तर में वृद्धि के कारण लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए हैं।

गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण बनारस के निवासियों में चिंता का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से संयम बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सभी नागरिकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।