Headlines
Loading...
'गंदी नाली के कीड़े, कॉकरोच को देश से बाहर फेंक दो', छात्र आंदोलन पर बौखलाए 68 साल के फेमस एक्टर मुकेश खन्ना, वीडियो वायरल...

'गंदी नाली के कीड़े, कॉकरोच को देश से बाहर फेंक दो', छात्र आंदोलन पर बौखलाए 68 साल के फेमस एक्टर मुकेश खन्ना, वीडियो वायरल...

Mukesh Khanna On Student Protest: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत के कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर गुस्सा निकालने और आंदोलन करने वाले छात्रों को गटर छाप कहने के बाद अब एक्टर मुकेश खन्ना भी इस मामले को लेकर बौखला गए हैं। मुकेश खन्ना ने जंतर-मंतर पर चले छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी राय लोगों के सामने रखी है। साथ ही छात्रों को जमकर खरी-खोटी सुनाई है।

मुकेश खन्ना ने CJP पर निकाला गुस्सा

आपको बता दें कि इस प्रदर्शन के दौरान कई छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था और गालियां दी थीं। मुकेश खन्ना ने एक वीडियो शेयर कर CJP पर गुस्सा निकाला है और कहा है कि इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, इन कॉकरोच को उठाकर देश से बाहर फेंक दो।

मुकेश खन्ना ने वीडियो शेयर कर छात्रों को कही ऐसी बात

-वीडियो शेयर कर जानकारी के अनुसार कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को एक तरफ जहां कई सेलेब्स का बहुत सपोर्ट मिला, तो वहीं कुछ स्टार्स ने इसकी जमकर आलोचना भी की है। हाल ही में कंगना रनौत से लेकर एक्टर सुदेश बैरी तक ने आंदोलन करने वाले छात्रों पर अपनी निशाना साधा था। किसी ने उन्हें गटर कहा था तो किसी ने छात्रों को 'भिखारी और लकवा मारे हुए' कहा था।

-अब फेमस एक्टर मुकेश खन्ना भी छात्रों पर बरस पड़े हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में मुकेश खन्ना ने कहा है कि भले ही वह अभी भारत से बाहर हैं लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए वह हर घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं।
'ये छात्र हमारे देश का हाल बुरा कर देंगे'

मुकेश खन्ना ने कहा- दो दिन पहले ही मैंने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें मैंने चिंता जताई थी कि अगर ये हमारे युवा हैं, अगर ये Gen z है और अगर आने वाले 25 साल बाद हमारा देश इनके कंधों पर टिकने वाला है, तो आप समझ सकते हैं कि हमारे देश का क्या हाल है होने वाला है। हालांकि जितना मैंने देखा है और जितना लोगों को इस मुद्दे पर बोलते हुए सुना है, उससे मुझे ये महसूस हुआ है कि ज्यादा लोग इस बात से सहमत हैं कि ये हमारे देश के असली छात्र नहीं हैं। ये वो छात्र नहीं हैं जो नीट या पेपर लीक की समस्या को लेकर आंदोलन कर रहे थे।'ये लोग सरकार गिराने के इरादे से आए हैं'

-मुकेश खन्ना ने आगे आरोप लगाया है कि प्रदर्शनकारियों के राजनीतिक इरादे थे। एक्टर ने कहा- ये लोग सरकार गिराने के इरादे लेकर आए थे। प्रधानमंत्री के खिलाफ और उनकी मां-बहन को लेकर गालियां दी और बाद में रात को पार्टियां करते नजर आए। मैंने भी ये वीडियोज देखी हैं और शायद आपने भी देखी होंगी। ये लोग असली छात्रों का प्रतिनिधित्व नहीं करते, जो वास्तव में परेशानी झेल रहे हैं।-मुकेश खन्ना ने कहा- मेरे हिसाब से ये कॉकरोच की तरह हैं। जैसे घर में कॉकरोच आ जाए तो हम उसे बाहर निकाल देते हैं, वैसे ही जो लोग कैमरे के सामने आकर इस तरह की गंदी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें भी हटाना चाहिए और देश से दूर कर देना चाहिए।

'ये एक स्पॉन्सर्ड आंदोलन था, जिसमें भारी पैसा लगाया गया'

-मुकेश खन्ना ने ये भी आरोप लगाया कि आंदोलन स्पॉन्सर्ड था और दावा किया कि ये वास्तविक छात्र चिंताओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है। मुकेश खन्ना ने कहा- मेरा मानना है कि ये असल मायने में नीट या छात्रों का आंदोलन नहीं था। ये एक स्पॉन्सर्ड आंदोलन था, जिसमें भारी पैसा लगाया गया था। ये लोग हमारे देश के छात्रों का प्रतिनिधित्व नहीं करते क्योंकि एक छात्र कभी इस तरह की भाषा का इस्तमाल नहीं करेगा। मुझे लगता है कि इसमें कुछ ऐसे लोग शामिल थे, जो चंद पैसे के लिए देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं।

-मुकेश कन्ना ने आगे कहा- जो बच्चे बहकावे में आकर जोश में बहुत ही गलत बोल गए, उनको मेरी चेतावनी है। तुम्हारा बयान इतिहास में दर्ज हो गया। तुम इनकी संगत में खुद भी गंदी नाली के कीड़े बन गए हो। इसका खामियाजा तुम्हें भुगतना पड़ेगा। कोई पुलिस तुम्हारी मदद नहीं करेगी। लोग तुम्हें नौकरी देने में हिचकिचाएंगे। सरकारी मदद बंद। शायद तुम्हें कई वीजा भी न मिले। इसलिए जल्दी इनके चंगुल से निकल जाओ।

'ये लोग आपको सिर्फ इस्तेमाल करेंगे और फिर छोड़ देंगे'

मुकेश खन्ना ने युवाओं को ऐसे आंदोलनों में शामिल होने के प्रति आगाह करते हुए कहा कि कैमरे पर उनकी हरकतें उनके भविष्य के करियर और रोजगार के अवसरों को प्रभावित कर सकती हैं। एक्टर ने कहा- मैं उन बच्चों से भी कहना चाहता हूं कि शायद आपको अभी एहसास नहीं है कि जो कुछ आपने कैमरे के सामने बोला या किया है, उसका असर आपकी आने वाली जिंदगी पर पड़ सकता है। इन लोगों से दूर रहें। ये लोग आपको सिर्फ इस्तेमाल करेंगे और फिर छोड़ देंगे। हर कदम पर आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

'क्या आपके पैरेंट्स का सिर शर्म से नहीं झुकेगा?'

-इससे पहले मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने छात्रों के आंदोलन को देखते हुए देश के युवाओं के लिए चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था- आंदोलन देशभर में बहुत हुए हैं, अतीत में भी, वर्तमान में भी और आगे भी होंगे लेकिन इस बार जो नीट के छात्रों का आंदोलन मैंने देखा है, उसे देखकर मैं दंग रह गया हूं। इस मुद्दे पर हर एंगल से बात हो सकती है लेकिन ये एंगल मुझे समझ नहीं आया।

-एक्टर ने कहा था- इस आंदोलन को देखकर मैं चिंतित हो गया हूं। जंतर-मंतर पर चले इस छात्र आंदोलन में जो युवा चेहरे नजर आए, जो युवाओं का जमावड़ा था और जिस तरह की भाषा मैंने सुनी, वह वीडियो पूरी तरह से वायरल है। गुस्से को दिखाने के लिए जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया है, मुझे समझ नहीं आया कि ये भी किसी मां-बाप की संतान हैं। अगर इनके माता-पिता ये सब देखेंगे, तो क्या उनका सिर शर्म से नहीं झुकेगा? जरूर झुकेगा। आज तक मैंने इस तरह की भाषा नहीं देखी।