एक दिन बाद खोल दी गई फूलों की घाटी, पर्यटक भारी संख्या में पहुँचे घाटी, कल शुक्रवार को पानी बढ़ने से बह गया था यह पुल...
संवाद सहयोगी जम्मू कश्मीर। आज फिर से एक बार शनिवार को फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। सुबह से ही पर्यटकों की घाटी में आवाजाही शुरू हो गई है।
सुरक्षा की दृष्टि से फूलों की घाटी में शुक्रवार को पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने पर्यटकों को बेस कैंप घांघरिया में रोका था।
ग़ौरतलब है कि बीते दिन घूसा नाले में जल स्तर बढ़ने से अस्थाई पुल बह गया था।
कल शुक्रवार को बंद रखा गया था पार्क
क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा के चलते विश्व प्राकृतिक धरोहर फूलों की फूलों की घाटी राष्ट्रीय जाने वाले पैदल मार्ग में घूसा नाला उफान पर आ गया था। इस नाले में अस्थाई पुल भी नाले का जल स्तर बढ़ने से बह गया था।
तड़के नाले के उफान पर आने के बाद पार्क प्रशासन ने शुक्रवार को सुरक्षा को देखते हुए पर्यटकों के लिए बंद रखा गया था।
लेकिन आज शनिवार सुबह सब कुछ सामान्य होने की वजह से पर्यटकों के लिए फूलों की घाटी को खोल दिया गया है। पर्यटकों की भारी भीड़ का घाटी में पहुंचना शुरू हो चुका है।