Headlines
Loading...
मां की लाश ले भटकता रहा, पुलिस ने बयान दर्ज नहीं किए; दिल्ली मर्सिडीज कांड में मां को खोने वाले बेटे का बयान, आरोपी है दरोगा का बेटा...

मां की लाश ले भटकता रहा, पुलिस ने बयान दर्ज नहीं किए; दिल्ली मर्सिडीज कांड में मां को खोने वाले बेटे का बयान, आरोपी है दरोगा का बेटा...

नईदिल्ली,न्यूज। दिल्ली के नरेला में मर्सिडीज की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में महिला के बेटे ने दिल्ली पुलिस पर संगीन आरोप लगाए हैं। मृतक महिला उर्मिला भारद्वाज (70) के बेटे प्रमोद भारद्वाज का कहना है कि हादसे के बाद वह अपनी मां को अस्पताल ले गए। दो घंटे तक पुलिस या प्रशासन का कोई भी व्यक्ति वहां नहीं पहुंचा।

बयान तक दर्ज नहीं किए

प्रमोद भारद्वाज ने आगे बताया कि कई बार फोन करने के बाद दिल्ली पुलिस के जवान पहुंचे। हम देर रात पुलिस स्टेशन गए और FIR की कॉपी ली। पुलिस ने अभी तक हमारे बयान भी दर्ज नहीं किए हैं। सबने देखा था कि ड्राइवर नशे में था। हमें अलग-अलग स्रोतों से पता चल रहा है कि सैंपल के साथ छेड़छाड़ हो सकती है। उस व्यक्ति को जमानत भी मिल गई है। हम प्रशासन से निष्पक्ष जाँच और कड़ी से कड़ी सज़ा की मांग करते हैं।

एक ही दिन में मिली जमानत

हैरान करने वाली बात यह है कि बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में आरोपी शुभम दारोगा का बेटा है। उसे गिरफ्तारी वाले दिन ही जमानत भी मिल गई थी। वह शनिवार को दिनभर पुलिस स्टेशन में रहा और शाम के समय उसके भाई ने उसकी जमानत करा ली। आरोपी को जल्दी जमानत मिलने पर भी मृतक महिला का परिवार सवाल उठा रहा है।

कहां हुई मर्सिडीज की टक्कर?

हादसा 8 अगस्त की सुबह 8 बजे दिल्ली के नरेला इलाके में हुआ था। यहां मामुरपुर में हिमालय अपार्टमेंट के सामने यह घटना घटी। पुलिस के मुताबिक एक मर्सिडीज और वैगन-आर की आमने-सामने टक्कर हुई थी। टक्कर से वैगन-आर पास खड़ी एक थ्री-व्हीलर लोडिंग वैन से जा टकराई थी।

नशे में था दारोगा का बेटा !

इस हादसे के दौरान मामुरपुर की रहने वालीं और सत्यनारायण की पत्नी उर्मिला (70) गाड़ियों के बीच में फंस गई थीं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गनआर के ड्राइवर को मामूली चोटें आईं थीं। मृतक महिला के बेटे का आरोप है कि मर्सिडीज चला रहा दारोगा का बेटा नशे में था। उन्होंने मामले की सही तरीके से जांच करने की मांग की है।