संत रविदास पार्क के सामने सवारी लदी टोटो पलटी, बनारस का जलजमाव हादसे का बन रहा है सबब...
वाराणसी, न्यूज। संत रविदास मंदिर जन्मस्थान सीर गोवर्धनपुर में पार्क के सामने वर्षों से बह रहे सीवर और जर्जर सड़क को लेकर स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीर और दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पिछले महीने 29 जुलाई को संत रविदास जन्मस्थली की मिट्टी देशभर में कलश यात्रा निकाली गई जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहीं से किया था।
उनके आने से सड़क पर पैचिंग और सीवर के लिए कई पंप लगाए थे। लेकिन बरसात होते ही फिर से वही हाल हो गया और पार्क के सामने सड़क पर फिर से गड्ढे और जलजलाव होने लगा। जिसके कारण अक्सर बाइक सवार और आटो गिरकर घायल हो जाते हैं। समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने अमन यादव के साथ कई बार धरना प्रदर्शन और विरोध किया। सोमवार की सुबह टोटो से चार महिलाएं बीएचयू जा रही थी जो पार्क के सामने गड्ढे में पलट गई।
स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें उठाया और जिसके बाद चली गई। संयोग अच्छा रहा किसी को गंभीर चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम का डंपर कूड़ा लेकर दिन रात आता जाता है जिसके कारण सड़क खराब होने के साथ ही जाम भी लगता है। ये सभी टोल बचाने के चक्कर में मंदिर के रास्ते जाते हैं जिससे दुर्गंध भी आती है। पार्क के सामने ही शनिवार को सपा नेता अमन यादव ने स्थानीय लोगों के साथ सीवर से नहाकर विरोध प्रदर्शन किया था।