Headlines
Loading...
वंदे भारत ट्रेन की बोगी में छत से टपक रहा पानी, यात्री बोले-भई अब रेलमंत्री का भी इस्तीफा होना चाहिए...

वंदे भारत ट्रेन की बोगी में छत से टपक रहा पानी, यात्री बोले-भई अब रेलमंत्री का भी इस्तीफा होना चाहिए...

वाराणसी, न्यूज। देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की बोगी में पानी लीकेज का मामला इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। हालांकि, समय रहते ऑन बोर्ड स्टॉफ ने इस को दुरूस्त कर लिया।इस बीच रेलमंत्री पर एक यात्री के तंज ने खूब सुर्खियां बटोरी।

दरअसल, मंगलवार की शाम वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस की एक बोगी में पानी का रिसाव हो रहा था। उसी बोगी में सवार यात्री मंगलेश त्रिपाठी ने इस नजारे को अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लिया। 

इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म ' एक्स ' के जरिए रेल मंत्री समेत अधिकृत पोर्टल को अवगत कराया। शिकायती पोस्ट में तंज कसते हुए रेल मंत्री से इस्तीफे की मांग की। कहा कि पेपर लीक में धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। अब वंदे भारत एक्सप्रेस लीक में रेल मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।

ड्रेनेज पाइप में रुकावट के कारण आई समस्या

इधर, सूचना प्रसारित होते ही रेल महकमा हरकत में आ गया। ऑन बोर्ड स्टॉफ ने लीकेज को ठीक कर दिया। रेलवे प्रशासन के अनुसार ड्रेनेज पाइप में अस्थायी रुकावट के कारण कोच में पानी का थोड़ा रिसाव देखा गया था। ऑन-बोर्ड स्टाफ़ ने तुरंत इस समस्या पर ध्यान दिया और इसे ठीक कर दिया। हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।