Headlines
Loading...
स्‍मार्ट स‍िटी वाराणसी में संत रविदास जन्मस्थान पार्क के सामने सीवर के पानी में नहाकर अमन यादव ने क‍िया विरोध प्रदर्शन...

स्‍मार्ट स‍िटी वाराणसी में संत रविदास जन्मस्थान पार्क के सामने सीवर के पानी में नहाकर अमन यादव ने क‍िया विरोध प्रदर्शन...

वाराणसी, न्यूज। जिले के सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास पार्क के पास सड़क पर बह रहे सीवर में युवा नेता अमन यादव ने स्थानीय लोगों के साथ स्नान करके विरोध प्रदर्शन किया है। आरोप है कि 29 जुलाई को सीर गोवर्धनपुर में मुख्यमंत्री के लिए हुई सभा के दौरान नगर निगम द्वारा आनन-फानन में जल निकासी की व्यवस्था की गई थी। 

लेकिन सभा समाप्त होने के बाद से अबतक मुख्य मार्ग पर सीवर का पानी भरा हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। जल निकासी के लिए मौके पर जेनेरेटर खड़ा रहता है, लेकिन वह नियमित रूप से चलता नहीं है। 

जलभराव के कारण बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिसमें लगातार लोग गिरते हैं। समस्या से नाराज होकर आज सपा नेता अमन यादव के नेतृत्व में सीवर के पानी में नहाकर अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम और संबंधित अधिकारियों से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। 

इस दौरान लाल बहादुर यादव, गोलू, रवि यादव सहित काफी लोग रहे। अमन यादव ने कहा कि जल निकासी की सुविधा और जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।