Headlines
Loading...
वरलक्ष्मी व्रतम: वेल्लोर के श्री लक्ष्मी नारायणी मंदिर पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता, की विशेष पूजा-अर्चना, देशवासियों के मंगल कल्याण की कामना

वरलक्ष्मी व्रतम: वेल्लोर के श्री लक्ष्मी नारायणी मंदिर पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता, की विशेष पूजा-अर्चना, देशवासियों के मंगल कल्याण की कामना

केसरी न्यूज 24, शनिवार। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इन दिनों तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के दौरान उन्होंने वेल्लोर स्थित प्रसिद्ध श्री लक्ष्मी नारायणी मंदिर पहुंचकर देवी लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की और विधि-विधान के साथ पारंपरिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री ने देवी के श्रीचरणों में शीश नवाकर देशवासियों के सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

वरलक्ष्मी व्रतम पर की मंगल कामना

तमिलनाडु में आज वरलक्ष्मी व्रतम का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर मंदिर में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी नागरिकों के लिए खुशी, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की मंगल कामना की।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि वरलक्ष्मी व्रतम आस्था, भक्ति और भारतीय सनातन परंपराओं से जुड़ा अत्यंत पवित्र पर्व है। यह त्योहार विशेष रूप से परिवार की सुख-शांति, कल्याण और समृद्धि के लिए मां लक्ष्मी की आराधना को समर्पित है।

देशवासियों को दी शुभकामनाएं

सीएम रेखा गुप्ता ने वरलक्ष्मी व्रतम की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रार्थना की कि मां लक्ष्मी की असीम कृपा सभी देशवासियों पर सदैव बनी रहे। उन्होंने कहा कि देवी के आशीर्वाद से हर परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो तथा समाज में सकारात्मकता और खुशहाली निरंतर बढ़ती रहे। 

मुख्यमंत्री का श्री लक्ष्मी नारायणी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना का यह कार्यक्रम उनके तमिलनाडु दौरे का महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव रहा।