Headlines
Loading...
वाराणसी में दुधिया समाज ने दशाश्वमेध घाट से गंगाजल भरकर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर तक पद यात्रा की व बाबा विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

वाराणसी में दुधिया समाज ने दशाश्वमेध घाट से गंगाजल भरकर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर तक पद यात्रा की व बाबा विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

वाराणसी, न्यूज 27 अगस्त। राष्ट्रीय पर्व रक्षाबंधन से पहले गुरूवार वाराणसी में दुधिया समाज के प्रतिनिधियों ने दशाश्वमेध घाट से गंगा जल भर कर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर तक पदयात्रा की और बाबा विश्वनाथ को जलाभिषेक किया।

इससे पूर्व में दुधिया समाज के लोगों ने गगरी में जल भरकर हर हर महादेव का उद्घोष किया और अपनी यात्रा आरंभ की। दुधिया समाज के गुड्डू यादव ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को सावन के महीने में बाबा विश्वनाथ को जलाभिषेक करने का अधिकार है। 

वह सभी भी परंपरा को निभाते हुए रक्षाबंधन के एक दिन पहले, सावन के अंतिम दिन बाबा विश्वनाथ को जल चढ़ाने के लिए पहुंचे और बाबा विश्वनाथ से सभी के सुख शांति की कामना करते हुए उन्होंने जलाभिषेक किया है।

उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ का धाम बन जाने से दर्शन पूजन और जलाभिषेक जैसे धार्मिक कार्यों में अब कोई कठिनाई बची नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सोच से विश्वनाथ मंदिर को विश्वनाथ धाम बना दिया है। नरेंद्र मोदी का वाराणसी का सांसद होना, हम सभी के लिए गौरव की बात है।