Headlines
Loading...
तीन करोड़ की कार से चलने वाले वाराणसी के सतुआ बाबा को भी खतरा, मिलेगी दस लाख ₹  वाली बुलेटप्रूफ जैकेट...

तीन करोड़ की कार से चलने वाले वाराणसी के सतुआ बाबा को भी खतरा, मिलेगी दस लाख ₹ वाली बुलेटप्रूफ जैकेट...

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुक्रवार को सिर्फ राजनेताओं को ही नहीं संत और महंतों को भी बुलेटप्रूफ कवच देने का फैसला किया है। सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले 44 प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करते हुए बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने का फैसला किया है।इनके साथ ही अन्य को भी इसका लाभ दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी बताए जाने वाले काशी के सतुआ बाबा और प्रयागराज के स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज, जगतगुरु शंकराचार्य के साथ उन्नाव से सांसद डॉ. स्वामी सच्चिदानन्द हरि साक्षी 'साक्षी महाराज' और गोरखपुर से सांसद रवीन्द्र नाथ शुक्ला 'रवि किशन' को भी बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई जाएगी।

माघ मेला प्रयागराज 2026 में सतुआ बाबा तीन करोड़ रुपये वाली लैंड रोवर डिफेंडर कार से काफी चर्चा में आ गए हैं। जगतगुरु महामंडलेश्वर संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा सीएम योगी आदित्यनाथ के करीबी भी माने जाते हैं। सतुआ बाबा का मूल नाम संतोष तिवारी उर्फ संतोष दास है। सतुआ बाबा वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर प्रसिद्ध श्री सतुआ बाबा आश्रम के प्रमुख और विष्णु स्वामी संप्रदाय के पीठाधीश्वर हैं।

बाबा अपने लैंड रोवर डिफेंडर व पोर्शे जैसे लग्जरी वाहन संग्रह और भव्य जीवनशैली के कारण देश भर में चर्चा में हैं। ललितपुर के मसौरा गांव के निवासी सतुआ बाबा ने 11 वर्ष की अल्प आयु में घर छोड़कर आध्यात्म का मार्ग चुन लिया था। गुरु यमुनाचार्य जी महाराज के ब्रह्मलीन होने के बाद वे इस पीठ के उत्तराधिकारी और पीठाधीश्वर बने।
 
सतुआ बाबा की डिफेंडर कार का उत्तराखंड में रजिस्टर्ड है। कार का रजिस्ट्रेशन हरिद्वार में कराया गया है। कार पर 'विष्णु स्वामी जगतगुरु सतुआ बाबा काशी' लिखा हुआ है। संतोष तिवारी उर्फ सतुआ बाबा, सीएम योगी आदित्यनाथ के करीबी बताए जाते हैं। वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में कई बार सतुआ बाबा, सीएम योगी के साथ नजर आते रहे हैं।

दस लोगों को एस्कार्ट के साथ वाई प्लस सुरक्षा दी गई है। उनमें काशी के सतुआ बाबा के साथ मंत्री संजय निषाद, विधायक पंकज सिंह, पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, पूर्व राज्यपाल फागू चौहान, महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा बिष्ट यादव, पूर्व डीजीपी व राज्य सांसद बृज लाल, पूर्व सांसद राजवीर सिंह, विधायक पूजा पाल और शामिल हैं।

एसाल्ट रायफलों का बर्स्ट नाकाम करने वाली बुलेटप्रूफ जैकेट

केंद्रीय और राज्य अभिसूचना के आकलन और नेताओं की सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अब इन्हें बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध करायी जा रही है। एसाल्ट रायफलों का बर्स्ट नाकाम करने वाली एक बुलेटप्रूफ जैकेट की कीमत 10 लाख से ऊपर होती है। इस हिसाब से 44 लोगों के लिए उपलब्ध कराई गई जैकेटों की कुल कीमत 4.40 करोड़ रुपए होती है। 

बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने में विपक्ष के प्रमुख नेता शामिल हैं जिससे स्पष्ट है कि जैकेट देने का आकलन संबंधित नेता के खतरे और सुरक्षा जरूरतों के आधार पर किया गया है।