Headlines
Loading...
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की पावन जन्मभूमि सीर गोवर्धनपुर वाराणसी से आरंभ हुई कलश-वंदन यात्रा का खुर्जा में हुआ भव्य स्वागत!

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की पावन जन्मभूमि सीर गोवर्धनपुर वाराणसी से आरंभ हुई कलश-वंदन यात्रा का खुर्जा में हुआ भव्य स्वागत!

खुर्जा, न्यूज। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की पावन जन्मभूमि सीर गोवर्धनपुर वाराणसी से आरंभ हुई कलश-वंदन यात्रा का खुर्जा विधानसभा क्षेत्र के अरनिया मंडल में भव्य आगमन हुआ। खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने क्षेत्रवासियों के साथ ग्राम के प्राचीन मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से कलश पूजन किया।

यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र गुरु रविदास के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस दौरान उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा गया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ने अपने जीवन और उपदेशों के माध्यम से सदैव यह सत्य स्थापित किया कि मनुष्य की पहचान उसके कुल या जन्म से नहीं, बल्कि उसके कर्म, चरित्र और उच्च विचारों से होती है।

उनका जीवन हमें सिखाता है कि समाज में किसी भी व्यक्ति को छोटा या बड़ा मानने के बजाय हर इंसान का सम्मान होना चाहिए।