Headlines
Loading...
नेपाल में बाढ़ से हुई तबाही देख छलका बिग - बी अमिताभ बच्चन का दर्द, बोले- 'कुदरत से कोई नहीं लड़ सकता'...

नेपाल में बाढ़ से हुई तबाही देख छलका बिग - बी अमिताभ बच्चन का दर्द, बोले- 'कुदरत से कोई नहीं लड़ सकता'...

नेपाल में आई तबाही ने बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन के दिल को भारी कर दिया। नेपाल के खौफनाक मंजर को देख अमिताभ बच्चन खुद को भावुक होने से रोक नहीं पाए। उन्होंने अपने ब्लॉग पर नेपाल में आई बाढ़ पर अपनी चिंता जताई है। उन्होंने लोगों के प्रति संवेदना जाहिर की है। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में कहा कि नेपाल बाढ़ की तस्वीरों नहीं देखा सकता है।

नेपाल बाढ़ पर जाहिर किया दर्द

अमिताभ बच्चन ने शनिवार को रक्षाबंधन के मौके पर अपने ब्लॉग पर रंग-बिरंगी राखी की फोटो शेयर की है. उन्होंने रक्षाबंधन के त्योहार के बारे में लिखा. इसके बाद उन्होंने नेपाल में आई बाढ़ के प्रति अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने ब्लॉग में लिखा- एक गंभीर विषय पर बात करूं तो नेपाल में बाढ़ से आई तबाही की फोटो देखना बहुत ही असहनीय है. कुदरत के प्रकोप से लड़ नहीं सकते हैं। हम प्रार्थना करते हैं क्योंकि प्रार्थना ही सब कुछ से परे है. देखभाल और प्यार।

बॉलीवुड स्टार्स ने जताया दुख

नेपाल त्रासदी पर अमिताभ बच्चन के अलावा इन बॉलीवुड स्टार्स ने भी चिंता जताई है। संजय दत्त, फरहान अख्तर, भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर बाढ़ पीड़ितो के लिए संवेदना जाहिर की है। सोनू सूद ने नेपाल बाढ़ में लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर कहा कि नेपाल अकेला नहीं है, हर संभंव मदद करने का भरोसा दिया है।

26 अगस्त 2026 को आई थी बाढ़

26 अगस्त को नेपाल के भोटे काशी नदी में अचानक बाढ़ ने तबाही मचा दी. रिपोर्ट्स के अनुसार ग्लेशियर के ढहने की वजह से बाढ़ आई थी. भोटे काशी नदी इलाके के घरों, सड़को, पुल और हाइड्रोपावर इंफ्रास्ट्रक्चर को काफी नुकसान हुआ है। अभी तक बड़ी संख्या में लोग लापता हैं। नेपाल पुलिस के अनुसार अचानक आई बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 579 हो चुका है। 

नेपाल पुलिस बचाव और राहत के कार्य में हैं. इसके अलावा उस इलाके के लोगों और सुरक्षाकर्मियों और बचाव दल के लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया था. NDRRM के अनुसार उस इलाके में पानी के साथ मिट्टी का बहाव बढ़ा है। जिससे वहां पर खतरा बढ़ा हुआ है। आम लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने की अपील की है।

विदेशी नागरिक हैं लापता

तिब्बत सीमा वाले हिस्से में 550 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इसमें 260 विदेश के नागिरक हैं। लापता लोगों में ज्यादातर वो लोग शामिल है जो कि कैलाश पर्वत की यात्रा पर जा रहे थे।