Headlines
Loading...
प्रयागराज: हीवेट रोड से बैठा आजम, हटवा से सवार हुआ अतीक का बेटा अबान; कार में बैठते ही बदल गई थी मंजिल...

प्रयागराज: हीवेट रोड से बैठा आजम, हटवा से सवार हुआ अतीक का बेटा अबान; कार में बैठते ही बदल गई थी मंजिल...

प्रयागराज, केसरी न्यूज 24। झांसी में सड़क दुर्घटना में हुई माफिया अतीक अहमद के पुत्र अबान और उसके एक दोस्त की गुरुवार सुबह को मौत हो गई थी। झांसी चलने का प्लान तो कार में सवार होने के बाद बना था, जबकि पहले योजना लखनऊ चलने की थी। 

इसके लिए बुधवार रात अबान की मो. जैद से बात भी हुई थी। यही नहीं, कार में सवार पांचों की रात में आपस में बातचीत के बाद तय हुआ था कि गुरुवार सुबह चार बजे निकलना है।

मोहत्सिमगंज में रहने वाला मो. जैद गुरुवार सुबह उठा और घरवालों से बोला कि वह लखनऊ जा रहा है। अचानक उसके लखनऊ जाने की बात सुनकर परिवार के लोग आश्चर्य चकित रह गए। पूछा भी कि क्या काम है, लेकिन जैद ने सिर्फ यही कहा कि वहां जाना जरूरी है। इसके बाद कार की चाबी ली और बादशाही मंडी के रहने वाले आजम को फोन कर सड़क पर आने को कहा। 

साउथ मलाका चौराहा से कार लेकर वह हीवेट रोड पर पहुंचा। यहां आजम पहले से मौजूद था। वह कार की अगली सीट पर बैठा और फिर उसके साथ लीडर रोड, करेली होते हुए हटवा की ओर निकल पड़ा। यहां अबान, सोनू व मो. उमर मौजूद थे। बिना देर किए तीनों कार में बैठे। बुधवार रात लखनऊ चलने की बात तय हुई थी, जिस कारण कार को लखनऊ मार्ग की तरफ घुमा दिया गया। 

लेकिन अचानक अबान ने इसमें बदलाव कर दिया। उसने झांसी चलकर जेल में बंद बड़े भाई अली से मुलाकात की बात कही। यह भी कहा गया कि वहां से लखनऊ के लिए निकलेंगे। इसके बाद सभी झांसी की ओर रवाना हो गए।