Headlines
Loading...
छत्तीसगढ़ : मातंगी धाम ने सुकमा के नक्सल प्रभावित परिवारों की बढ़ाई मदद, डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने दी आर्थिक सहायता और रोजगार का भरोसा

छत्तीसगढ़ : मातंगी धाम ने सुकमा के नक्सल प्रभावित परिवारों की बढ़ाई मदद, डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने दी आर्थिक सहायता और रोजगार का भरोसा


छत्तीसगढ़। सुकमा जिले के नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे। उन्होंने न केवल परिवारों को तत्काल आर्थिक संबल प्रदान किया, बल्कि उनके भविष्य के लिए शिक्षा, प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।

नक्सल हिंसा में अपने पिता मुचाकी रामा को खोने वाले जगरगुंडा के बेनपल्ली पटेलपारा निवासी किशोर को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए 51 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई। इसके साथ ही मातंगी धाम द्वारा किशोर को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से वुडन कार्य का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिलाने का निर्णय लिया गया है, ताकि वह हुनर सीखकर अपने परिवार का आर्थिक सहारा बन सके।
इसके अतिरिक्त, चिंतलनार क्षेत्र के भीमापुरम की 14 वर्षीय मड़कम सुक्की, जो नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में अपना एक पैर गंवा चुकी हैं, उनके परिवार को मकान मरम्मत के लिए 51 हजार रुपये की सहायता दी गई। 
डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुक्की के बेहतर इलाज और भरण-पोषण के लिए नौकरी मिलने तक अगले एक वर्ष तक प्रति माह 31 हजार रुपये देने की घोषणा की है। 

उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर सुक्की को सरकारी सहायता और रोजगार दिलाने का प्रयास करने का भी भरोसा दिया।

डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने कहा कि नक्सल प्रभावित परिवारों को केवल फौरी मदद देना काफी नहीं है, बल्कि उन्हें समाज में सम्मानजनक जीवन और आत्मनिर्भरता के साधन प्रदान करना मातंगी धाम की प्राथमिकता है।

इनपुट - व्हाट्सएप